iPhone 16 के केस कवर लॉन्‍च, मिलेगा MagSafe सपोर्ट, जानें प्राइस

Beats ने नए आईफोन्‍स के लिए केस कवर को पेश कर दिया है। ये MagSafe और कैमरा कंट्रोल को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 सितंबर 2024 16:36 IST
ख़ास बातें
  • नए आईफोन्‍स के लिए केस कवर लॉन्‍च
  • 4,900 रुपये है कीमत
  • अलग-अलग कलर वेरिएंट में आए केस

केस कवर में चार्जर आसानी से अटैच हो जाता है और वायरलैस चार्जिंग में रुकावट नहीं आती।

Photo Credit: Apple

iPhone 16 series case : ऐपल ने सोमवार की रात नई iPhone 16 सीरीज को लॉन्‍च किया। लॉन्चिंग के ठीक बाद Beats ने नए आईफोन्‍स के लिए केस कवर को पेश कर दिया है। ये MagSafe और कैमरा कंट्रोल को सपोर्ट करते हैं। इनमें सॉफ्ट माइक्रोफाइबर लाइनिंग दी गई है। किसी भी झटके को ऑब्‍जर्ब करने के लिए फ्लैसिबल साइडवॉल मिलती है। केस का बैक पॉलीकार्बोनेट का बना है। ये काफी लाइटवेट और यूज करने में आसान हैं। कंपनी का दावा है कि केस में स्‍क्रैच रेजिस्‍टेंट फ‍िनिश दी गई है। 
 

iPhone 16 series case Price in india 

आईफोन 16 सीरीज के लिए लाए गए Beats केस के भारत में दाम 4,900 रुपये हैं। इन्‍हें apple.com/in से ऑर्डर किया जा सकता है। ये चार कलर्स- मिड नाइट ब्‍लैक, सम‍िट स्‍टोन, रिप्‍टाइड ब्‍लू और सनसेट पर्पल में आते हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार Beats केस आईफोन16 के कैमरा कंट्रोल फीचर के साथ अच्‍छे से काम करते हैं। कैमरा बटन फं‍क्‍शनिंग में कोई रुकावट ना आए, इसके लिए केस में ऐसा मटीरियल इस्‍तेमाल हुआ है कि फ‍िंगर का मूवमेंट रुकता नहीं। 
सबसे खास कि यह मेगसेफ टेक्‍नॉलजी को भी सपोर्ट करते हैं यानी बिना कवर हटाए फोन आराम से चार्ज किया जा सकेगा। दावा है कि केस कवर में चार्जर आसानी से अटैच हो जाता है और वायरलैस चार्जिंग में रुकावट नहीं आती। 
 

iPhone 16 series Price in india 

Apple ने iPhone 16 के 128GB बेस को भारत में 79,900 रुपये में लॉन्च किया है। इसके 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये में भी पेश किया गया है। वहीं, iPhone 16 Plus के बेस 128GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है। इसके 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 99,900 रुपये और 1,19,900 रुपये है। दोनों को अल्ट्रामरीन, टील, पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

iPhone 16 Pro के बेस वेरिएंट में 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसकी भारत में कीमत 1,19,900 रुपये है। इसके 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,29,900 रुपये और 1,49,900 रुपये है। टॉप-एंड 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये रखी गई है। वहीं, iPhone 16 Pro Max के 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 1,44,900 रुपये और 1,64,900 रुपये है। इसके टॉप-एंड 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,84,900 रुपये है। इन दोनों मॉडल्स को व्हाइट टाइटेनियम, ब्लैक टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम और बिल्कुल नए डेजर्ट टाइटेनियम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning display
  • Solid build quality and lovely colour options
  • Battery life is bonkers on this one
  • Excellent for gaming and performance (in general)
  • Improved cameras
  • Bad
  • Still offers a 60Hz refresh rate and misses out on AOD (always-on display)
  • No fast charging
  • Comes with USB 2
  • No Apple Intelligence features out of the box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  2. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  6. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  2. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  4. TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या
  5. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  7. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  8. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  9. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  10. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.