Flipkart Sale 2025: सिर्फ 90 हजार से भी सस्ता मिल रहा iPhone 16 Pro Max!

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 08:04 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 16 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा है।
  • iPhone 16 Pro Max में हैक्सा कोर A18 Pro प्रोसेसर है।

iPhone 16 Pro Max में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गई है। त्योहारी सीजन के मौके पर आई यह सेल स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट, लैपटॉप, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और होम एप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रही है। इस सेल में आईफोन पर खास ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप बीते साल लॉन्च हुए Apple के फ्लैगशिप मॉडल iPhone 16 Pro Max को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इस पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में बता रहे हैं। कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के बाद इसे 90 हजार से भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए 16 Pro Max के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16 Pro Max Price & Offers

Advertisement

iPhone 16 Pro Max फ्लिपकार्ट पर 1,34,999 रुपये के बजाय 89,999 रुपये में मिलेगा। हालांकि, वर्तमान में 16 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,32,999 रुपये में लिस्टेड है। आपको बता दें कि बीते साल सितंबर में यह मॉडल 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स साइट पर बैंक ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 43,850 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

iPhone 16 Pro Max Features & Specifications

iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1206x2622 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। 16 Pro Max में हैक्सा कोर A18 Pro (3nm) प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह iOS 18 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 16 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, 5जी कनेक्टिविटी, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.3 शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  4. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  9. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  10. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.