iPhone 16 का कैमरा डिजाइन लीक, बदलेगा फोन का रियर लुक!

Apple इससे पहले भी वर्टीकल कैमरा डिजाइन के साथ फोन लॉन्च कर चुकी है जिसमें iPhone 12 और iPhone X शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 फरवरी 2024 19:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी आईफोन 16 सीरीज में कैमरा मॉड्यूल को नया रूप दे सकती है
  • फोटो में देखा जा सकता है कि कैमरा लेआउट वर्टीकल डिजाइन में है
  • Apple इससे पहले भी वर्टीकल कैमरा डिजाइन के साथ फोन लॉन्च कर चुकी है

iPhone 16 सीरीज के रियर कैमरा को लेकर लीक सामने आया है।

Photo Credit: X/LeaksApplePro

iPhone 15 सीरीज की कैमरा परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रही है। खासतौर पर iPhone 15 Pro Max की कैमरा क्वालिटी चर्चा में आई। सीरीज में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया है। अब अपकमिंग iPhone 16 सीरीज के कैमरा के बारे में एक बड़ा अपडेट आ रहा है। फोन के कैमरा डिजाइन को लेकर एक लीक सामने आया है जिसमें सीरीज का कैमरा मॉड्यूल एकदम अलग डिजाइन के साथ आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

iPhone 16 सीरीज के रियर कैमरा को लेकर लीक सामने आया है। जिसमें फोन का कैमरा डिजाइन पता चलता है। सोशल मीडिया X पर एक यूजर ने iPhone 16 स्टैंडर्ड मॉडल के रियर कैमरा डिजाइन को शेयर किया है। यह डिजाइन अभी चेसिस में ही नजर आ रहा है। लेकिन इसे देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी आईफोन 16 सीरीज में कैमरा मॉड्यूल को नया रूप दे सकती है। फोटो में देखा जा सकता है कि कैमरा लेआउट वर्टीकल डिजाइन में है। जबकि आईफोन 15 सीरीज तक कंपनी डायग्नल कैमरा मॉड्यूल देती आई है। 

MacRumors की ओर से भी इस डिजाइन को लेकर पुष्टि की गई है। बता दें कि Apple इससे पहले भी वर्टीकल कैमरा डिजाइन के साथ फोन लॉन्च कर चुकी है जिसमें iPhone 12 और iPhone X शामिल हैं। iPhone 16 से जुड़े अन्य अपडेट्स की बात करें तो हालिया रिपोर्ट में सामने आया था कि कंपनी अबकी बार एक कैप्चर बटन भी फोन में दे सकती है। 

एपल का कथित कैप्चर बटन फोन को हॉरिजॉन्टली पकड़ने पर फोटो खींच सकेगा। साथ ही यह वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेगा। यह टच गेस्चर सपोर्ट के साथ आने वाला है जो कि प्रेशर के साथ भी रेस्पॉन्ड करेगा। इसका मतलब ये भी है कि फोन के इस कैप्चर बटन को हल्का प्रेस करने पर यह फोटो पर फोकस भी कर सकेगा। और उसके बाद थोड़ा ज्यादा प्रेस करने पर यह उस फोटो फ्रेम को कैप्चर कर लेगा। यानी कि आईफोन 16 सीरीज में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 सबसे सस्ता खरीदें! ₹11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही डील
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.