iPhone 15 Pro में सॉलिड स्टेट बटन ला सकती है Apple 

आईफोन की अगली सीरीज में कंपनी सॉलिड स्टेट बटन के साथ ही तीन टैप्टिक इंजन भी शामिल कर सकती है

iPhone 15 Pro में सॉलिड स्टेट बटन ला सकती है Apple 

कंपनी की सप्लायर ने आईफोन में बदलाव का संकेत दिया है

ख़ास बातें
  • नए आईफोन के फ्रेम में भी टाइटेनियम का इस्तेमाल हो सकता है
  • एपल की सप्लायर ने इसके बारे में जानकारी दी है
  • कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बनाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone के आगामी iPhone 15 Pro का फ्रेम टाइटेनियम का बना हो सकता है। यह मैटीरियल स्टेनलेस स्टील से अधिक महंगा है। एपल के हाल के प्रो मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। आईफोन की अगली सीरीज में कंपनी सॉलिड स्टेट बटन के साथ ही तीन टैप्टिक इंजन भी शामिल कर सकती है। 

एपल की एक सप्लायर ने इसके बारे में संकेत दिया है। MacRumours ने बताया है कि कंपनी की सप्लायर Cirrus Logic ने शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में यह बताया है कि वह एक महत्वपूर्ण कस्टमर के साथ बरकरार रहेगी और इसकी योजना अगले वर्ष स्मार्टफोन्स में एक नया HPMS कंपोनेंट लाने की है। यह कंपोनेंट कंपनी का हाई परफॉर्मेंस मिक्स्ड सिग्नल चिप हो सकता है। MacRumours का दावा है कि इसमें आईफोन मॉडल्स में टैप्टिक इंजन के लिए हैप्टिक ड्राइवर्स शामिल हैं। इस बारे में Cirrus Logic के CEO John Forsyth ने भी संकेत दिया था। उनका कहना था कि ऐसा कंपोनेंट अगले वर्ष मार्केट में आएगा। 

आईफोन की नई सीरीज का लॉन्च लगभग प्रत्येक वर्ष सितंबर में किया जाता है। iPhone की भारत में सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बेंगलुरु के निकट होसुर में बनेगी। इसमें लगभग 60,000 वर्कर्स होंगे। Apple ने Tata Electronics को आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। देश में पहले से कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn, Wistron और Pegatron के प्लांट्स में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। 

टेलीकॉम और IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया था, "एपल के आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए देश में सबसे बड़ी फैक्टरी बेंगलुरु के निकट होसुर में बनाई जा रही है। इसमें लगभग 60,000 वर्कर्स काम करेंगे। इन वर्कर्स में रांची और हजारीबाग की लगभग 6,000 आदिवासी महिलाएं शामिल होंगी जिन्हें आईफोन बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।" एपल की सप्लायर फॉक्सकॉन ने भी भारत में अपनी वर्कफोर्स को दो वर्षों में चार गुना करने की योजना बनाई है। Apple ने पहली बार AirPods और  Beats हेडफोन का कुछ प्रोडक्शन भी भारत में करने का फैसला किया है। आईफोन का भारत से एक्सपोर्ट अप्रैल से एक अरब डॉलर से अधिक हो गया है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक बड़ी ताकत बनने का संकेत मिल रहा है। कंपनी के एक्सपोर्ट की मौजूदा दर से अगले वर्ष मार्च तक यह आंकड़ा 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »