iPhone 15, 15 Plus डायनामिक आइलैंड के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 79,900 रुपये से शुरू

iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 79,900 रुपये है। इसका 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 सितंबर 2023 00:18 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 79,900 रुपये है
  • iPhone 15 Plus की भारत में शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है
  • दोनों iPhones की प्री-बुकिंग 15 सितंबर, शाम 5:30 बजे से शुरू होगी

iPhone 15 और 15 Plus 22 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे

Photo Credit: Apple

iPhone 15 और iPhone 15 Plus को मंगलवार को Apple के 'Wonderlust' लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया गया। दोनों हैंडसेट में पिछले साल के iPhone मॉडल की तुलना में कुछ हार्डवेयर अपग्रेड हैं। इनमें कंपनी का A16 Bionic चिपसेट, डायनामिक आइलैंड और 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। ये सभी फीचर्स पिछले साल के Pro मॉडल्स पर उपलब्ध थीं। इस साल, Apple के सभी iPhone मॉडल USB Type-C पोर्ट से लैस हैं, जिससे वे Apple के स्वामित्व वाले लाइटनिंग चार्जिंग पोर्ट के बिना आने वाले पहले हैंडसेट बन गए हैं।
 

iPhone 15, iPhone 15 Plus की भारत में कीमत और उपलब्धता

iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 79,900 रुपये है। इसका 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 89,900 रुपये और 1,09,900 रुपये में उपलब्ध होगा।
Advertisement

iPhone 15 Plus के 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें क्रमश: 89,900 रुपये, 99,900 रुपये और 1,19,900 रुपये हैं।

दोनों iPhones की भारत में प्री-बुकिंग 15 सितंबर, शाम 5:30 बजे से शुरू होगी और ये 22 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Advertisement

वहीं, अमेरिका में iPhone 15 की कीमत $799 (लगभग 66,300 रुपये) से शुरू होती है जबकि iPhone 15 Plus की कीमत $899 (लगभग 82,900 रुपये) है। कंपनी के मुताबिक दोनों फोन पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे, जिनमें ब्लू, पिंक, येलो, ग्रीन और ब्लैक शामिल हैं।
 

iPhone 15, iPhone 15 Plus specifications and features

iPhone 15 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है, जिसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सिरेमिक शील्ड मटेरियल के साथ 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस साल, Apple ने iPhone 15 को डायनामिक आइलैंड से भी लैस किया है, जिसे पिछले साल iPhone 14 Pro मॉडल में पेश किया गया था। डिस्प्ले 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है और हैंडसेट को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिला है। वहीं, iPhone 15 Plus में बड़ा 6.7-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Advertisement

पिछले साल के मॉडल के विपरीत, iPhone 15 और iPhone 15 Plus मॉडल का प्राइमरी कैमरा 2um क्वाड पिक्सल सेंसर और f/1.6 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। स्मार्टफोन f/1.6 अपर्चर और सेंसर शिफ्ट स्टेबिलाइजेशन के साथ 12-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरे से भी लैस है। हैंडसेट फ्रंट में 12 मेगापिक्सल ट्रूडेप्थ कैमरा मिलता है, जो नए कैमरा आइलैंड में फिट है।

Apple के नए iPhone 15 और iPhone 15 Plus कंपनी की A16 बायोनिक चिप से लैस हैं जो पिछले साल के iPhone 14 Pro मॉडल को  भी पावर देता था। ये हैंडसेट Apple के पहले फोन हैं, जिनमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है और दावा किया गया है। दोनों हैंडसेट में रैम की मात्रा या बैटरी क्षमता के बारे में iPhone निर्माता ने कुछ नहीं कहा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.