iPhone 14 सीरीज़ में मिलेंगे eSIM-Only और Nano-SIM कार्ड स्लॉट मॉडल्स!

Apple कंपनी iPhone 14 सीरीज़ में eSIM-only ऑप्शन के साथ-साथ नैनो-सिम स्लॉट विकल्प भी रखेगी

iPhone 14 सीरीज़ में मिलेंगे eSIM-Only और Nano-SIM कार्ड स्लॉट मॉडल्स!
ख़ास बातें
  • iPhone 14 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें केवल ई-सिम सपोर्ट मिलेगा
  • iOS 15.4 बीटा में मिली नई ट्रे-इन टूल की जानकारी
  • GlobalData के एनालिटिक ने की नई प्रेडिक्शन
विज्ञापन
iPhone 14 सीरीज़ को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह eSIM-only सपोर्ट के साथ-साथ नैनो-सिम कार्ड विकल्प के साथ आएगी। पहले कहा जा रहा था कि Apple अपने नए iPhone मॉडल्स में पूरी तरह से फिजिकल सिम की मौजूदगी को खत्म करने वाला है। इसके अलावा, iOS 15.4 का फर्स्ट डेवलपर बीटा रिलीज़ किया गया है, जिससे संकेत मिले हैं कि ऐप्पल ‘trade-in tool' डेवलप कर रहा है, जो कि यूज़र को उनके पुराने डिवाइस की सही कीमत प्रदान करने के लिए कॉस्मेटिक डैमेज को डिटेक्ट करेगा। यह टूल एक्सचेंज करने पर स्कैनिंग के जरिए काम करता है।

iMore की रिपोर्ट के अनुसार, डाटा एनालिटिक्स और कंसल्टिंग फर्म GlobalData में टेक्नोलॉजी सर्विस डायरेक्टर Emma Mohr-McClune ने प्रेडिक्ट किया है कि Apple कंपनी iPhone 14 सीरीज़ में eSIM-only ऑप्शन के साथ-साथ नैनो-सिम स्लॉट विकल्प भी रखेगी।

Emma Mohr-McClune ने यह भी कहा है कि आईफोन मेकर कंपनी टेलीकॉम कंपनियों को यह विकल्प देगी कि वह नए ई-सिम ओन्ली आईफोन वर्ज़न के साथ-साथ "अधिक सेलुलर बिजनेस-फ्रेंडली डुअल ईसिम/फिजिकल सिम सपोर्ट मॉडल्स" को बेचें।

पिछले महीने सामने आई रिपोर्ट में डॉक्यूमेंट्स का हवाला देते हुए जानकारी दी गई थी कि ऐप्पल कंपनी ने प्रमुख यूएस टेलीकॉम ऑपरेटर्स को सितंबर तक ई-सिम-ओन्ली स्मार्टफोन तैयार करने का सुझाव दिया था। इससे तब यह संकेत मिले थे कि आईफोन 14 सीरीज़ ई-सिम-ओन्ली विकल्प के साथ दस्तक देगी।

इसके अलावा, iOS 15.4 बीटा में नए ‘trade-in tool' की जानकारी मिली है, जो कि कॉस्मेटिक डैमेज के लिए आईफोन मॉडल्स को स्कैन करेगी। 9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएस कोड में नए टूल डेवलपमेंट के साथ संकेत मिले हैं, जिसका इस्तेमाल आईफोन कैमरा में किया जा सकता है। यह स्कैन करके स्क्रैच, डेंट और टूटे ग्लास की जानकारी प्रदान करेगा।  

यह टूल उन ग्राहकों को सही ट्रेड-इन वैल्यू दिलाने में मदद करेगा जो कि नए आईफोन के लिए अपना पुराना आईफोन एक्सचेंज कर रहे हैं।



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »