Amazon पर 40 हजार से भी कम में खरीदें iPhone 12,जानें कितना होगा फायदा

स्पेसिफिकेशंस के मामले में Apple iPhone 12 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। प्रोसेसर के लिए इसमें Apple A14 Bionic SoC दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 की डिस्काउंट वाली कीमत 39,999 रुपये या उससे भी कम हो सकती है।
  • iPhone 12 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की Amazon पर कीमत 49,900 रुपये है।
  • Apple iPhone 12 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

iPhone 12 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Amazon Great Indian Festival 2022 सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होने वाली है। वहीं प्राइम मेंबर्स एक दिन पहले 22 सितंबर से इस सेल का लाभ ले पाएंगे। सेल से पहले Amazon ने Apple iPhone 12 को डिस्काउंट के साथ टीज किया है। वर्तमान में यह स्मार्टफोन Amazon की वेबसाइट पर तीन स्टोरेज ऑप्शन और 4 कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Amazon Great Indian Festival 2022 सेल में Apple iPhone 12 पर डिस्काउंट


ऑफर की बात करें तो iPhone 12 की डिस्काउंट वाली कीमत 39,999 रुपये या उससे भी कम हो सकती है जो कि अमेजन इंडिया की वेबसाइट से पता चला है। आईफोन 12 की यह कीमत डिस्काउंट और ऑफर इस्तेमाल करने के बाद कम हो सकती है। 23 सितंबर से शुरू होने वाली इस सेल में ग्राहकों को लाभ मिलेगा।

वर्तमान में iPhone 12 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की Amazon पर कीमत 49,900 रुपये है। इसका 128GB स्टोरेज वेरिएंट 56,900 रुपये में लिस्टेड है। वहीं टॉप एंड 256GB स्टोरेज वेरिएंट 64,900 रुपये में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह Black, Green, Purple और Red कलर ऑप्शन में आता है।
 

iPhone 12 पर बैंक ऑफर


बैंक ऑफर की बात की जाए तो iPhone 12 की खरीद पर अगर SBI क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान किया जाता है तो 10 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 1500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। अन्य ऑफर की बात करें तो इस दौरान एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सटेंड वारंटी और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का मौका भी दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि iPhone 12 को साल 2020 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था जो कि 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत थी। वहीं 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये और टॉप एंड 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,900 रुपये थी।
Advertisement
 

Apple iPhone 12 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के मामले में Apple iPhone 12 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। प्रोसेसर के लिए इसमें Apple A14 Bionic SoC दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल आज हो रही खत्म! स्मार्टफोन्स, AC समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का आखिरी मौका
  2. चांद से टकराया था 260km चौड़ा एस्टरॉयड! बनाया 2500 किलोमीटर का गड्ढा ...
  3. अनोखे हेडफोन! Edifier Auro Ace में गाने सिर्फ बजते नहीं, दिखते भी हैं, 62 घंटे की बैटरी के साथ हुए लॉन्च
  4. Flipkart SASA LELE Sale का आज आखिरी दिन, लूट लें ये बेस्ट डील्स!
  5. 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
  7. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 48MP कैमर वाला धांसू फोन! सबसे बड़ा ऑफर
  8. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  10. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.