iPhone मिल रहा 40 हजार से भी सस्ता, पहली बार आया ऐसा डिस्काउंट

iPhone 11 में 6.1 इंच की Liquid Retina HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 828x1792 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • iPhone 11 में 6.1 इंच की Liquid Retina HD डिस्प्ले दी गई है।
  • बैटरी की बात की जाए तो iPhone 11 में 3110mAh की बैटरी दी गई है।

iPhone 11 में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Flipkart

Apple के iPhone 11 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर इस वक्त भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 40 हजार रुपये से भी कम दाम में मिल रहा है। अगर आप इस वक्त नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए iPhone 11 पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

iPhone 11 की कीमत और ऑफर


iPhone 11 के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 43,900 रुपये है, हालांकि यह 6 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 40,999 रुपये में लिस्टेड है। अगर आप ईएमआई पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 2,539 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी यह फोन आपका हो सकता है।

बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1 हजार रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। और Flipkart Axis Bank से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।  
Advertisement

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 26,250 रुपये तक छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,749 रुपये हो जाएगी। वहीं इसमें बैंक ऑफर जोड़ने पर कीमत 13,749 रुपये हो जाएगी। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।
 

iPhone 11 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 11 में 6.1 इंच की Liquid Retina HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। कैमरा की बात की जाए तो इस आईफोन में 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा  है। वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह आईफोन A13 Bionic चिप पर काम करता है।

बैटरी की बात की जाए तो इसमें 3110mAh की बैटरी दी गई है। इस आईफोन में फेस अनलॉक, कंपास सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और बैरोमीटर सेंसर है। डाइमेंशन के लिए इस आईफोन की लंबाई 150.90mm, चौड़ाई 75.70mm, मोटाई 8.30mm और वजन 194 ग्राम है। सेफ्टी के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है। 
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.