Amazon और Flipkart सेल में iPhone 11 व iPhone 11 Pro पर मिलेगी बंपर छूट

iPhone 11 पर डील अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान मिलेगी। सेल के दौरान 54,900 रुपये के बजाय फोन 47,999 रुपये में मिलेगा। यह पूरे 6,901 रुपये की छूट होती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 18:08 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 11 को अमेज़न से बंपर छूट के साथ खरीदा जा सकता है
  • iPhone 11 Pro पर Flipkart देगा जबरदस्त डिस्काउंट
  • दोनों प्लेटफॉर्म की आगामी सेल कुछ दिनों में शुरू होगी

iPhone 11 को सेल के दौरान 47,999 रुपये में खरीद सकेंगे

iPhone 11 आगामी Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान 47,999 रुपये कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ई-रिटेल दिग्गज ने अपने ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर एक बैनर के जरिए इसका खुलासा किया। iPhone 11 Pro पर खास ऑफर की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए, Flipkart ने अलग से 26,600 रुपये की छूट की घोषणा की है। iPhone 11 और iPhone 11 Pro पर इन डील्स का खुलासा Apple द्वारा iPhone 12 लाइनअप के लॉन्च के अगले दिन हुई हैं। 
 

iPhone 11 price discount in India

iPhone 11 पर डील अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान मिलेगी। सेल के दौरान 54,900 रुपये के बजाय फोन 47,999 रुपये में मिलेगा। यह पूरे 6,901 रुपये की छूट होती है। इसके अलावा, अमेज़न पर इस फोन को एचडीएफसी बैंक के कार्ड या ईएमआई लेनदेन के जरिए खरीदने से अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

रियायती मूल्य 64 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले iPhone 11 के लिए है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अमेज़न इसके 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट पर समान छूट की पेशकश करेगा या नहीं।
 

iPhone 11 Pro price discount in India

यदि आप iPhone 11 नहीं चाहते हैं और आपके पास अधिक प्रीमियम फोन के लिए बजट है, तो Flipkart पर iPhone 11 Pro के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को  बिग बिलियन डेज़ सेल के हिस्से के रूप में 79,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह 26,601 रुपये की छूट है। याद दिला दें कि आईफोन 11 प्रो की आधिकारिक शुरुआती कीमत 1,06,600 रुपये है। फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त छूट दे सकता है।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल नियमित ग्राहकों के लिए 17 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि यह प्राइम मेंबर्स के लिए 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट 16 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज़ सेल की मेजबानी करेगा, हालांकि प्लस यूज़र्स 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से इस सेल का लाभ उठा सकेंगे।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3110 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3046 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  5. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  4. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  5. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  6. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  9. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  10. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.