iOS 17 अपडेट से होंगे आईफोन में ये बदलाव, जानें किन फीचर्स का कर पाएंगे इस्तेमाल

iOS 17 पर यूजर्स इंटरफेस कीअधिकतर बातें iOS 16 जैसी हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 सितंबर 2023 11:54 IST
ख़ास बातें
  • iOS 17 अब भारत समेत ग्लोबल स्तर पर iPhone मॉडल्स में अपडेट हो रहा है।
  • iOS 17 पर यूजर्स इंटरफेस की अधिकतर बातें iOS 16 जैसी हैं।
  • iOS 17 से कंपनी के वायरलेस शेयरिंग मैकेनिज्म AirDrop में सुधार होगा।

iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

iOS 17 अब भारत समेत ग्लोबल स्तर पर iPhone मॉडल्स में अपडेट हो रहा है। कंपनी कंपेटिबल डिवाइसेज के लिए macOS Sonoma, iPadOS 17, tvOS 17 और watchOS 10 समेत अतिरिक्त सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी कर रही है। इन अपडेट से Apple डिवाइसेज पर कई मौजूदा ऐप्स और सर्विस में सुधार के साथ नए फीचर्स शामिल होंगे। अगर अपने iPhone पर लेटेस्ट iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करके लेटेस्ट फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यहां इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

अगर आप Apple Music के लिए नए जर्नल ऐप और  कॉलेब्रोटिव प्लेलिस्ट खोज रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि ये iOS 17 का हिस्सा नहीं हैं। इन दोनों फीचर्स की जानकारी WWDC 2023 में सामने आई थीं। यहां कुछ iOS 17 और macOS Sonoma में आने वाले बेस्ट फीचर्स हैं, जिन्हें आपको अपडेट इंस्टॉल करने के बाद आजमाना चाहिए।


कॉन्टेक्ट पोस्टर और लाइव वॉइसमेल


iOS 17 पर यूजर्स इंटरफेस की अधिकतर बातें iOS 16 जैसी हैं। फोन ऐप में कॉन्टेक्ट पोस्टर के तौर पर बड़ा सुधार मिल रहा है। यह फीचर्स यूजर्स को अपना खुद का पोस्टर और एक प्रोफाइल फोटो सेट करने की सुविधा देता है, जिसे उनके कॉन्टेक्ट में अन्य लोगों के साथ साझा किया जाता है। इनमें पूरी लंबाई की इमेज या मेमोजी और बड़े टेक्स्ट के साथ कस्टमाइजेबल फॉन्ट शामिल हो सकते हैं। Apple के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में यूजर्स को लाइव वॉइसमेल के लिए रियल टाइम ट्रांसक्रिप्शन भी नजर आएगा जो कि डिवाइस पर प्रोसेस्ड होता है।


NameDrop और AirDrop


iOS 17 से कंपनी के वायरलेस शेयरिंग मैकेनिज्म AirDrop में सुधार होगा। आप किसी फाइल को शेयर करने, शेयरप्ले सेशन शुरू करने या एक साथ गेम खेलने के लिए बस दो डिवाइस को एक साथ ला सकते हैं। कई प्रकार के डाटा शेयर करने के लिए अपने फोन को किसी अन्य यूजर्स के करीब लाने के अलावा, आप नेमड्रॉप फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो यूजर्स को किसी अन्य यूजर्स के साथ कॉन्टेक्ट पोस्टर समेत कॉन्टेक्ट जानकारी शेयर करने की सुविधा देगा।


StandBy  मोड


Apple के आईफोन ने iPhone 8 के बाद से वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट किया है। कंपनी आखिरकार अपने हैंडसेट चार्ज करते हुए जरूरी जानकारी दिखाने के लिए सपोर्ट प्रदान कर रही है। अपने iPhone को iOS 17 में अपडेट करने के बाद यूजर्स अपने स्मार्टफोन डिस्प्ले से लाइव एक्टिविटीज, नोटिफिकेशन, विजेट और सिरी देख पाएंगे। यह फीचर वायर्ड और वायरलेस चार्जर दोनों के साथ काम करेगा।


Advertisement
सफारी प्रोफाइल और प्राइवेट ब्राउजिंग लॉक


Apple का वेब ब्राउजर लेटेस्ट iOS 17 और macOS Sonoma अपडेट के साथ कुछ नए फीचर्स प्राप्त कर रहा है। प्राइवेट ब्राउजिंग टैब फेस आईडी या टच आईडी के पीछे लॉक कर दिए जाएंगे, जिसका मतलब है कि अनऑथोराइज्ड यूजर्स आपकी मंजूरी के बिना एक्सेस नहीं कर पाएंगे। सफारी कई प्रोफाइल के लिए भी सपोर्ट पा रहा है जो आपको उनकी कुकीज, बुकमार्क और ब्राउजिंग हिस्ट्री को अलग करने और काम और निजी इस्तेमाल के लिए उनमें स्विच करने की सुविधा देगा। क्रोम और फायरफॉक्स जैसे ब्राउजर कई सालों से प्रोफाइल का सपोर्ट कर रहे हैं और क्रोम यूजर्स को स्मार्टफोन पर इनकॉग्निटो टैब लॉक करने की सुविधा देता है।


मैसेज के लिए चेक इन और लाइव स्टिकर


Advertisement
Apple चेक इन नाम के एक नए मैसेज फीचर्स के लिए सपोर्ट प्रदान कर रहा है जो कि यूजर्स को सुरक्षित घर पहुंचने पर अपने परिवार के सदस्य को सूचित करने की सुविधा देगा। अगर आप तय डेस्टिनेशन की ओर नहीं जा रहे हैं, तो मैसेज ऐप आपके परिवार के सदस्य को आपकी लोकेशन, आपके बैटरी लेवल और सेलुलर सर्विस की जानकारी के बारे में सुरक्षित और अस्थायी रूप से जानकारी करेगा। इस बीच आप अपने स्मार्टफोन पर लॉन्ग प्रेस करके स्टिकर बना सकेंगे और उसे मैसेज ऐप पर शेयर कर पाएंगे। Apple के अनुसार, ये एक नए स्टिकर सेक्शन में नजर आएगा, जिनका इस्तेमाल iOS पर कर सकते हैं।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

1821 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  2. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  9. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  10. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  11. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  5. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  10. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.