इंटेक्स ने 6,999 रुपये में लॉन्च किया फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017 17:36 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में एक फ्रंट फ्लैश दिया गया है
  • इंटेक्स एलीट-ई1 की कीमत 6,999 रुपये है
  • इस फोन में 2200 एमएएच की बैटरी है
इंटेक्स एक्वा 4जी मिनी लॉन्च करने के बाद, भारतीय स्मार्टफोन निर्माता ने अपनी नई एलीट सीरीज़ का नया फोन लॉन्च कर दिया है। एलीट सीरीज़ में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन इंटेक्स एलीट-ई1 है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। यह फोन देश भर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

इंटेक्स एलीट-ई1 के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फोन ब्रश्ड मेटल फिनिश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में दांयीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन हैं जबकि अगले हिस्से में नीचे की तरफ कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इंटेक्स एलीट-ई1 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और यह डुअल-सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) वनसेल आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू है। इस फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे के तौर पर एलीट-ई1 में कम रोशनी में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी व रियर कैमरा दिया गया है। इंटेक्स एलीट-ई1 में 2200 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर 220 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 5.5 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

इंटेक्स एलीट-ई1 का डाइमेंशन 142.4x71.5x8.7 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। यह फोन सिर्फ शैंपेन कलर वेरिएंट में ही मिलेगा। इंटेक्स के इस फोन में इंटेक्स माय वॉलेट, गेम प्ले, गेम स्टोर और वीडियो प्ले पहले से इंस्टॉल आते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.