• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया एंड्रॉयड मार्शमैलो से लैस 4जी स्मार्टफोन

इंटेक्स ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया एंड्रॉयड मार्शमैलो से लैस 4जी स्मार्टफोन

इंटेक्स ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया एंड्रॉयड मार्शमैलो से लैस 4जी स्मार्टफोन
विज्ञापन
भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने एक बेहद ही सस्ता 4जी स्मार्टफोन क्लाउड फेम पेश किया है। इंटेक्स क्लाउड फेम 4जी स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रुपये है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा।

इंटेक्स क्लाउड फेम में 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन की दी गई है। हैंडसेट 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इस डुअल सिम फोन में 1800 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में मातृभाषा, इंटेक्स सर्विस, फॉलो, ओपेरा मिनी, क्लीन मास्टर, न्यूज़हंट, आई-स्टोर, फ्रीचार्ज़, सावन और हाइक मैसेंजर पहले से इंस्टॉल होंगे।

गौरतलब है कि इंटेक्स ने हाल ही में एंट्री लेवल स्मार्टफोन एक्वा ज़ॉय पेश किया था। 2,799 रुपये वाले इंटेक्स एक्वा जॉय स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है। इंटेक्स एक्वा जॉय में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 233 पीपीआई। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »