इंटेक्स एक्वा एस7 में है 3 जीबी रैम व फिंगरप्रिंट सेंसर, कीमत 9,500 रुपये से कम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 सितंबर 2016 19:23 IST
इंटेक्स ने नया बजट स्मार्टफोन एक्वा एस7 भारत में लॉन्च किया है। इंटेक्स एक्वा एस7 को सोमवार को नई दिल्ली में लॉन्च किया गया। 4जी वॉयस ओवर एलटीई से लैस एक्वा एस7 हैंडसेट की कीमत 9,499 रुपये है। यह हैंडसेट रिलायंस जियो वेलकम ऑफर के साथ आएगा। फोन को रोज़ गोल्ड, डार्क गोल्ड और शैंपेन कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, उपलब्धता की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

डुअल-सिम इंटेक्स एक्वा एस7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 64 बिट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इस हैंडसेट के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जो इसकी अहम खासियतों में से एक है।
Advertisement

स्मार्टफोन का रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और साथ में मौजूद है एलईडी फ्लैश। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इंटेक्स एक्वा एस7 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी। इंटेक्स एक्वा एस7 का डाइमेंशन 142.5×72.5×8.7 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and well built
  • Display is vivid and responsive
  • Decent app performance
  • Good battery life
  • Android Marshmallow
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Bloated firmware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.