इंटेक्स एक्वा क्यू7एन प्रो स्मार्टफोन 4,299 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2016 18:29 IST
क्लाउड ट्रेड हैंडसेट से पर्दा उठाने के कुछ दिनों बाद ही इंटेक्स ने नया क्यू7एन प्रो स्मार्टफोन पेश किया है। इंटेक्स क्यू7एन प्रो स्मार्टफोन की कीमत 4,299 रुपये है। इस हैंडसेट को कंपनी की साइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसे जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इंटेक्स एक्वा क्यू7एन प्रो हैंडसेट एक्वा क्यू7एन स्मार्टफोन का अपग्रेडेड मॉडल है जिसेपिछले महीने 4,190 रुपये में लॉन्च किया गया था।

इंटेक्स एक्वा क्यू7एन प्रो में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 218 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस डुअल सिम हैंडसेट में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 1 जीबी रैम भी मौजूद है। इंटेक्स एक्वा क्यू7एन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 0.3 मेगापिक्सल का है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) को भी सपोर्ट करता है। एक्वा क्यू7एन प्रो में 2000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

स्मार्टफोन में एक सिम स्लॉट 3जी और दूसरा 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। इसका डाइमेंशन 135x66x9.5 मिलीमीटर है। यह शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी7731सी

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  2. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  3. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  4. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  6. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  2. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  3. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  4. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  5. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  6. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  7. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  8. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  10. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.