• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स ने लॉन्च किए दो नए बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें कीमत व खूबियां

इंटेक्स ने लॉन्च किए दो नए बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें कीमत व खूबियां

इंटेक्स ने लॉन्च किए दो नए बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें कीमत व खूबियां
ख़ास बातें
  • इंटेक्स क्वा प्राइड की कामत है 4,999 रुपये
  • इंटेक्स एक्वा क्यू7एन की कीमत 4,190 रुपये है
  • दोनों हैंडसेट के जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपने दो नए स्मार्टफोन एक्वा प्राइड और एक्वा क्यू7एन लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों हैंडसेट को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इंटेक्स एक्वा की कीमत 4,999 रुपये जबकि इंटेक्स एक्वा क्यू7एन की कीमत 4,190 रुपये है। उम्मीद है कि ये दोनों स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

सबसे पहले बात इंटेक्स एक्वा प्राइड की, इस फोन में 5 इंच (480x854 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

इंटेक्स एक्वा प्राइड में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर मीडियाटेक (एमटी6580) प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। हैंडसेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 2800 एमएएच की लीथियम-पॉली बैटरी के साथ आता है जिसके 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 450 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीआरएस/एज, 3जी, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई 80211 बी/जी/एन और माइकक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैँ। स्मार्टफोन एक सिम में 3जी और दूसरे पर जीपीआरएस/एज सपोर्ट करेगा। इसका डाइमेंशन 141.5x72.8x9.6 मिलीमीटर और वज़न 150 ग्राम है। इंटेक्स एक्वा प्राइड शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 

(इंटेक्स एक्वा क्यू7एन की तस्वीर)

वहीं इंटेक्स एक्वा क्यू7एन में  480x854 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का 4.5 इंच डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 218 पीपीआई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले एक्वा क्यू7एन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731सी) प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 512 एमबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सलका फ्रंट कैमरा है। एक्वा क्यू7एन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ, जीपीआरएस/एज, जीपीएसस/ए-जीपीएस, 3जी, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन  135x66x9.5 मिलीमीटर है। यहह फोन भी शैंपेन, ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »