4.5 इंच स्क्रीन वाला Intex Aqua Q5 स्मार्टफोन लॉन्च

4.5 इंच स्क्रीन वाला Intex Aqua Q5 स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
इंटेक्स (Intex) ने एक्वा क्यू5 (Aqua Q5) हैंडसेट लॉन्च किया है। हैंडसेट कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। इसकी कीमत 5,090 रुपये रखी गई है। हालांकि, हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर Intex की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है।

Aqua Q5 एक डुअल सिम फोन है और यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 4.5 इंच (480x854 pixels) का FWVGA TFT डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3GHz quad-core Spreadtrum (SC7731G) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 1जीबी का रैम (RAM)। हैंडसेट की लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें इनबिल्ट ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डर भी है।

Intex Aqua Q5 की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। कनेक्टिविटी की बात करें, तो Intex Aqua Q5 में 3जी, GPRS/EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फीचर हैं।

स्मार्टफोन में 1600mAh की बैटरी है। कंपनी के अनुसार बैटरी 5 घंटे का टॉक टाइम और 160 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन का डाइमेंशन 133x67x8.9mm है और वज़न 138 ग्राम। यह हैंडसेट व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »