• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स के नए स्मार्टफोन में है 3500 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत

इंटेक्स के नए स्मार्टफोन में है 3500 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत

इंटेक्स के नए स्मार्टफोन में है 3500 एमएएच बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन और कीमत
विज्ञापन
इंटेक्स ने लॉयन सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन एक्वा लायंस 3जी सोमवार को लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन को गुजरात लायंस आईपीएल टीम के कप्तान सुरेश रैना ने लॉन्च किया। खासकर यूथ और आईपीएल के दीवानों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत 4,990 रुपये है। यह फोन सॉफ्ट टच फिनिश के साथ व्हाइट, ग्रे और शैंपेन कलर में उपलब्ध है।

एक्वा लायंस 3जी स्मार्टफोन में (1020x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। हैंडसेट में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

बात करें कैमरे  की तो इंटेक्स एक्वा लायंस 3जी स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। एक्वा लायंस 3जी स्मार्टफोन के कैमरे में जेस्चर कंट्रोल, फ्लिप टू म्यूट, स्मार्ट वेक और इमरजेंसी रेस्क्यू जैसे फीचर दिए गए हैं।
 

इंटेक्स का यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 6 से 8 घंटे तक का टॉकटाइम और 20 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन की बैटरी 'बैटरी सेवर मोड' के साथ चार्ड होती है जिससे बैटरी लाइफ के 50 प्रतिशत तक बढ़ने का दावा कंपनी ने किया है। फोन का डाइमेंशन 145x71.5x9.5 मिलीमीटर और वजन 172 ग्राम है।

कनेक्टिविटी के लिए इंटेक्स एक्वा लायंस 3जी फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई हॉटस्पॉट, जीपीआरएस/ईडीजीई जैसे फीचर के साथ आता है।  इंटेक्स के इस फोन में आईपीएल की लाइव अपडेट के लिए गुजरात लायंस ऑफिशियल ऐप पहले से इंस्टॉल आता है। हिंदी सहित 21 भाषाओं में फोन मातृभाषा ऐप के जरिए सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस डिवाइस में इंटेक्स सर्विस, फोलो, ओपेरा मिनी, क्लीन मास्टर, न्यूज़हंट, आई-स्टोर, फ्रीचार्ज, हाइक मैसेंजर जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , intex, intex mobile, intex smartphone, android, intex aqua l
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »