इंटेक्स ने लॉन्च किए तीन नए 4जी स्मार्टफोन, कीमत 4,199 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 फरवरी 2017 18:25 IST
ख़ास बातें
  • एक्वा 4.0, एक्वा क्रिस्टल और एक्वा सुप्रीम+ लॉन्च किए गए
  • इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 4,199, 6,990 और 9,490 रुपये है
  • बता दें कि ये 4जी वीओएलटीई फ़ीचर के साथ आते हैं
इंटेक्स ने मंगलवार को भारत में तीन नए स्मार्टफोन एक्वा 4.0, एक्वा क्रिस्टल और एक्वा सुप्रीम+ लॉन्च किए। इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 4,199, 6,990 और 9,490 रुपये है। तीनों ही फोन रिटेल स्टोर में मिलेंगे। बता दें कि ये 4जी वीओएलटीई फ़ीचर के साथ आते हैं।

डुअल सिम इंटेक्स एक्वा 4.0 स्मार्टफोन मंगलवार को लॉन्च किए गए हैंडसेट में सबसे सस्ता है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। स्मार्टफोन में 4 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 360x640 पिक्सल है। इस पर असाही ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832ए चिपसेट के साथ 512 एमबी रैम दिया गया है। आपको 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ फ्लैश मिलेगा। वहीं, फ्रंट पैनल पर एक वीजीए (0.3 मेगापिक्सल) सेंसर है।
 

इंटेक्स एक्वा 4.0 की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई के अलावा ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई, एफएम रेडियो, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हैंडसेट में 1500 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 6 घंटे तक के टॉक टाइम और 150 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 124.7x61.6x10.4 मिलीमीटर है और वज़न 122 ग्राम। स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा।

अब बात इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल की। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का।
Advertisement
 

इंटेक्स एक्वा क्रिस्टल की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हैंडसेट में 2000 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 140x71.2x8.3 मिलीमीटर है और वज़न  139.4  ग्राम। स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इंटेक्स एक्वा 4.9 और एक्वा क्रिस्टल स्मार्टफोन में कुछ ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।
Advertisement

आखिर में कंपनी द्वारा पेश किए गए सबसे महंगे इंटेक्स एक्वा सुप्रीम+ हैंडसेट की। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित इंडस ओएस पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर सोडालाइम ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

इंटेक्स एक्वा सुप्रीम+ की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है। इसके बारे में 6 घंटे तक के टॉक टाइम और 300 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। डाइमेंशन 143x72.3x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 133 ग्राम। यह ब्लैक और शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

1500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

360x640 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Native language integration
  • Low weight
  • Bad
  • Looks and feels cheap
  • Weak cameras
  • Underwhelming display
  • Sluggish OS and app performance
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks slick
  • Decent display
  • Bad
  • Tons of bloatware
  • Unresponsive touchscreen
  • Weak overall performance
  • Poor battery life
  • Too little RAM and storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.