स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट की शिपमेंट्स 6 प्रतिशत बढ़ी, सैमसंग का पहला स्थान

दूसरी तिमाही में दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने 18.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 22:34 IST
ख़ास बातें
  • Apple का 15.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान है
  • यह लगातार चौथी तिमाही है जिसमें स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स बढ़ी हैं
  • एपल की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है

कुछ मार्केट्स में डिमांड में कमजोरी बनी हुई है

इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में शिपमेंट्स 6.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में Samsung Electronics और Apple की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, कुछ मार्केट्स में डिमांड में कमजोरी बनी हुई है। दूसरी तिमाही में दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने 18.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का 15.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान है। चीन की Xiaomi (14.8 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर है। मार्केट रिसर्च फर्म IDC के डेटा के अनुसार, यह लगातार चौथी तिमाही है जिसमें स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स बढ़ी हैं। IDC की वर्ल्डवाइड ट्रैकर टीम में रिसर्च डायरेक्टर, Nabila Popal ने बताया कि स्मार्टफोन मार्केट में उत्साह है। इसका संकेत एवरेज सेलिंग प्राइस अधिक होने और स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से मिल रहा है। उन्होंने बताया, "एपल और सैमसंग ने इस मार्केट के ऊपरी हिस्से में अपने दबदबे को बरकरार रखा है। इन दोनों कंपनियों को प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बढ़ती लोकप्रियता से अधिक फायदा होगा। बहुत सी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियां कम प्राइस वाले सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में जुटी हैं।" 

पिछले महीने एपल ने अपनी डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में iPhones के लिए नए AI फीचर्स को प्रदर्शित किया था। पिछले सप्ताह सैमसंग ने भी अपने नए Galaxy fold और Flip स्मार्टफोन्स के साथ नए AI फीचर्स की घोषणा की थी। एपल की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro मॉडल्स की तुलना में बेहतर वायर्ड और MagSafe वायरलेस चार्जिंग स्पीड मिल सकती है। 

ITHome की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स में 40 W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe के इस्तेमाल से 20 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। आईफोन 15 सीरीज में USB Type-C पोर्ट दिया गया था। हालांकि, आईफोन 15 और आईफोन 15 प्रो दोनों में कम्पैटिबल USB चार्जर के साथ 27 W की पीक चार्जिंग स्पीड के लिए सपोर्ट था। कंपनी का दावा है कि 20 W या अधिक के पावर एडैप्टर के इस्तेमाल से आईफोन 15 सीरीज के सभी वेरिएंट्स को 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.