इनफोकस बिंगो 50+ की बिक्री शुरू, 7,999 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 अगस्त 2016 13:08 IST
ख़ास बातें
  • इनफोकस बिंगो 50+ में 5.5 इंच डिस्प्ले है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न मिलेगा
  • इस फोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है
इनफोकस ने बिंगो सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन बिंगो 50+ आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बिंगो 50+ स्मार्टफोन बिंगो 50 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया था। इनफोकस बिंगो 50+ की कीमत 7,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मंगलवार से उपलब्ध होगा। इनफोकस बिंगो 50+ सिल्वर व गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, इनफोकस बिंगो 50+ मेटल बॉडी का बना है। इनफोकस बिंगो 50+ एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसके ऊपर इनलाइफ यूआई 2.0 दी गई है।  इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280×720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एंटी6753 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि 8 मेगापिक्सल का फ्रंट ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। कैमरे में एचडीआर और फुल एचडी वीडियो रिक़र्डिंग जैसे मोड हैं। रियर कैमरे से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इनफोकस बिंगो 50+ में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 12 घंटे तक का टॉक टाइम और 480 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.