200MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, Dimensity 920 SoC वाले Infinix Zero Ultra का भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक!

Infinix Zero Ultra में फ्लैगशिप लेवल स्पेक्स देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero Ultra 5G में MediaTek Dimensity 920 SoC है।
  • इसमें 180W थंडर चार्ज सपोर्ट वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

Infinix Zero Ultra में फ्लैगशिप लेवल स्पेक्स देखने को मिलते हैं।

Infinix Zero Ultra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस फोन में हाई एंड फीचर्स हैं जिसमें 200MP कैमरा भी शामिल है। अब लॉन्च से पहले एक लेटेस्ट लीक में फोन का इंडियन प्राइस भी सामने आ गया है। कंपनी ने अभी तक भारतीय मार्केट में इसके प्राइस के बारे में कोई भी खुलासा नहीं किया है। लेकिन लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि फोन के रिटेल बॉक्स पर प्राइस सामने आ गया है। 

Infinix Zero Ultra भारत में 20 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन के प्राइस डिटेल्स लीक हो गए हैं। Phoneev की ओर से एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनफिनिक्स जीरो अल्ट्रा की भारत में रीटेल कीमत 49,999 रुपये होगी और इसे 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। पब्लिकेशन का दावा है कि यह कीमत फोन के रीटेल बॉक्स पर मेंशन है। Infinix Zero Ultra ग्लोबल लेवल पर अक्टूबर में ही लॉन्च हो चुका है। 
Advertisement

Infinix Zero Ultra में फ्लैगशिप लेवल स्पेक्स देखने को मिलते हैं। ग्लोबल वेरिएंट में फोन को 520 डॉलर (लगभग 42,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। लेटेस्ट लीक में भी फोन की कीमत इसके लगभग बराबर ही बताई गई है जो कि 44 हजार रुपये के लगभग है। स्पेक्स की बात करें तो फोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Infinix Zero Ultra 5G दो कलर वेरिएंट Coslight Silver और Genesis Noir में आता है। 

Infinix Zero Ultra 5G में 6.8 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस Android 12 बेस्ड XOS 12 पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 920 SoC  है। इसमें 180W थंडर चार्ज सपोर्ट वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 12 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाईफाई 6 और 5जी है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्रंट साइड में दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Curved-edge AMOLED display
  • Excellent fast charging experience
  • Bad
  • Average battery life
  • SoC is not the most competitive
  • Cameras need optimisation
  • Unintuitive UI, preloaded bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.