Infinix Zero Flip के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगी 2 बड़ी डिस्प्ले

Infinix Zero Flip 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की FHD+ AMOLED प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero Flip में 6.7 इंच की AMOLED प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले होगी।
  • Infinix Zero Flip में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Infinix Zero Flip के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Infinix Zero Flip 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Facebook/Chughtai Mobile

Infinix जल्द ही Infinix Zero Flip को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर सकता है। ब्रांड ने पहले ही अपने पहले क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर पेश करना शुरू कर दिया है, जिससे पता चला है कि इस महीने के आखिर तक इसको ऑफिशियल स्तर पर पेश किया जा सकता है। हाल ही में एक पाकिस्तानी रिटेलर ने जीरो फ्लिप के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हुए एक बैनर फोटो शेयर की है। अब वियतनाम बेस्ड रिटेलर क्वीन मोबाइल ने सोशल मीडिया पर स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यहां हम आपको Infinix Zero Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Zero Flip Specifications


सोर्स से पता चला है कि Infinix Zero Flip 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की FHD+ AMOLED प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.64 इंच की AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले होगी। आउटर डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्शन मिलेगा। Zero Flip 5G में MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसमें LPDDR4X रैम और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज होगी। इसमें 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,590mAh की बैटरी होगी। अन्य रिपोर्टों के अनुसार, स्मार्टफोन सिंगल 8GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14.5 और AI एन्हांसमेंट के साथ काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। ऐसा लगता है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 30fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेंगे। Zero Flip 5G में स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल हाई-क्वालिटी माइक्रोफोन और डीटीएस, हाई-रेज ऑडियो और टीयूवी सर्टिफिकेशन के लिए सपोर्ट होगा। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और एक यूएसबी-सी पोर्ट शामिल होगा। सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह स्मार्टफोन काले और गुलाबी कलर में उपलब्ध होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.