Infinix Zero 40 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फोटो का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Infinix Zero 40 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD + रेजोल्यूशन 1080 x 2436 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Zero 40 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।
  • Infinix Zero 40 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix Zero 40 5G में Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट होगा।

Infinix Zero 40 5G में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Facebook/SpeedliteTwo Telecommunication

Infinix बाजार में Infinix Zero 40 5G लेकर आने वाला है। रिपोर्ट में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ फोटो का भी खुलासा हुआ है। अब मलेशिया में स्मार्टफोन की समय से पहले रिटेल लिस्टिंग सामने आई है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। यहां हम आपको Infinix Zero 40 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix Zero 40 5G Price


पोस्ट के अनुसार, Infinix Zero 40 5G की कीमत 1,699 MYR (लगभग 32,490 रुपये) होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन 29 अगस्त को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन रॉक ब्लैक, मूविंग टाइटेनियम और वायलेट गार्डन में आने की उम्मीद है।


Advertisement
Infinix Zero 40 5G Specifications


Infinix Zero 40 5G में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD + रेजोल्यूशन 1080 x 2436 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14.5 इंटरफेस के साथ काम करेगा। इसे 2 एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में Dimensity 8200 Ultimate चिपसेट होगा। इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसमें 12GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलेगा। स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Infinix Zero 40 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ऑक्सिलरी सेंसर शामिल होगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। व्लॉगिंग फोकस्ड फोन होने के नाते, Zero 40 5G के फ्रंट और रियर कैमरों के जरिए 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है। ऑफिशियल फोटो में फोन में एक बड़ा राउंड कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है, जिसके ऊपरी-बाएं कॉर्नर में एक एलईडी फ्लैश है।
Advertisement

सिक्योरिटी के लिहाज से इस फोन में अनलॉकिंग के लिए एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। रिमोट कंट्रोल कैपेसिटी के लिए एक आईआर ब्लास्टर शामिल है। इस स्मार्टफोन को IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और छींटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन की बात करें तो स्मार्टफोन की लंबाई 164.31 मिमी, चौड़ाई 74.47 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी है। हालांकि, वजन अभी पता नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.