• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होंगे Infinix Zero 40 5G और 4G स्‍मार्टफोन! प्राइस का भी खुलासा

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होंगे Infinix Zero 40 5G और 4G स्‍मार्टफोन! प्राइस का भी खुलासा

Infinix Zero 40 Series : ये फोन 12GB तक रैम के साथ मीडियाटेक के प्रोसेसर्स से पैक हो सकते हैं।

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होंगे Infinix Zero 40 5G और 4G स्‍मार्टफोन! प्राइस का भी खुलासा

Photo Credit: spillsomebeans

सेल्‍फी के लिए इन फोन्‍स में 50 एमपी का सेंसर दिया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Infinix Zero 40 सीरीज की लॉन्चिंग कल
  • LTPS AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा इन फोन में
  • 45 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे नए फोन
विज्ञापन
Infinix Zero 40 स्‍मार्टफोन सीरीज कल लॉन्‍च होने जा रही है। ऑफ‍िशियल लॉन्‍च से पहले Infinix Zero 40 5G और Zero 40 4G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए हैं। दोनों फोन्‍स में 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। ये फोन 12GB तक रैम के साथ मीडियाटेक के प्रोसेसर्स से पैक हो सकते हैं। 5000 एमएएच की बैटरी इनमें दी जा सकती है। यह जानकारी SpillSomeBeans के हवाले से सामने आई है। 
 

Infinix Zero 40 5G Specifications 

रिपोर्ट में कहा गया है कि Infinix Zero 40 5G में 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। वह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोर‍िल्‍ला ग्‍लास 5 का प्रोटेक्‍शन होगा, जो फोन को स्‍क्रैच से बचाएगा। 

फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 अल्‍टीमेट प्रोसेसर मिलने की बात है। उसके साथ 12 जीबी LPDDR5X रैम मिलेगी। स्‍टोरेज के रूप में 256GB और 512GB ऑप्‍शन मिलेगा। Infinix Zero 40 5G में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 45W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ में 20W वायरलेस और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दी जाएगी। 

Infinix Zero 40 5G में 108MP का ISOCELL HM6 सेंसर दिया जा सकता है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। साथ में 50 एमपी का अल्‍ट्रावाइड और 2 एमपी का डेप्‍थ कैमरा भी होगा। सेल्‍फी के लिए फोन में 50 एमपी का सेंसर दिया जाएगा। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। धूल और पानी के नुकसान से बचाने वाली आईपी54 रेटिंग इसे मिली है। अंडर-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट कैमरा फोन में होगा और स्‍पीकर में जेबीएल की ट्यून दी जाएगी। 
 

Infinix Zero 40 4G Specifications

Infinix Zero 40 4G में भी 6.78 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। हालांकि उसका रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज ही होगा। फोन में मीडियाटेक का हीलियो जी100 प्रोसेसर मिल सकता है। 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज होगा। 
 

Infinix Zero 40 5G, Infinix Zero 40 4G Price 

Infinix Zero 40 4G शुरुआती मॉडल है, जिसे मिस्‍टी एक्‍वा, ब्‍लॉसम ग्‍लो, रॉक ब्‍लैक कलर्स में लाया जाएगा। दाम 279 अमेरिकी डॉलर (लगभग 23,425 रुपये) होंगे। 5जी मॉडल को वॉयलेट गार्डन, मूविंग टाइटेनियम, रॉक ब्‍लैक कलर्स में लाया जाएगा। दाम 399 अमेरिकी डॉलर (लगभग 33,500 रुपये) होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »