• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी, AMOLED डिस्‍प्‍ले के साथ Infinix Zero 40 4G, Zero 40 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी, AMOLED डिस्‍प्‍ले के साथ Infinix Zero 40 4G, Zero 40 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix Zero 40 4G, Zero 40 5G Launched : दोनों इनफ‍िनिक्‍स स्‍मार्टफोन में 6.74 इंच का कर्व्‍ड ऐज एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह FHD+ रेजॉलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी, AMOLED डिस्‍प्‍ले के साथ Infinix Zero 40 4G, Zero 40 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

20W वायरलैस चार्जिंग और 10W की रिवर्स चार्जिंग सुविधा भी इन फोन्‍स में है।

ख़ास बातें
  • Infinix Zero 40 सीरीज भारत में लॉन्‍च
  • दोनों डिवाइसेज मलयेशिया में लाई गई हैं
  • GoPro कैमरा के साथ भी काम करेंगे ये फोन
विज्ञापन
Infinix Zero 40 4G, Zero 40 5G Launched : इनफ‍िनिक्‍स ने दो नए स्‍मार्टफोन Infinix Zero 40 4G, Zero 40 5G को लॉन्‍च कर दिया है। दोनों डिवाइसेज मलयेशिया में लाई गई हैं। इन फोन्‍स की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है GoPro मोड। इसकी मदद से स्‍मार्टफोन्‍स को GoPro कैमरा से कनेक्‍ट किया जा सकता है और फ‍िर फोन को व्‍यूफाइंडर के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। दोनों फोन्‍स में GoPro Quik ऐप इंस्‍टॉल आता है। इसकी मदद से कंटेंट को रियल टाइम प्रिव्‍यू और एडिट करने में मदद मिलेगी। 
 

Infinix Zero 40 4G, Infinix Zero 40 5G Price in india 

Infinix Zero 40 4G के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1199 MYR (लगभग 23,286 रुपये) है। Infinix Zero 40 5G के दाम मलयेशिया में 1,699 MYR (लगभग 32,997 रुपये) तय किए गए हैं। Infinix Zero 40 4G को मिस्‍टी एक्‍वा, ब्‍लॉसम ग्‍लो और रॉक ब्‍लैक कलर्स में लिया जा सकेगा। Infinix Zero 40 5G उपलब्‍ध होगा वॉयलेट गार्डन, मूविंग टाइटेनियम और रॉक ब्‍लैक कलर्स में। दोनों फोन 8 सितंबर से सेल के लिए आएंगे। 
 

Infinix Zero 40 4G, Zero 40 5G specifications, features

दोनों इनफ‍िनिक्‍स स्‍मार्टफोन में 6.74 इंच का कर्व्‍ड ऐज एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह FHD+ रेजॉलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्‍प्‍ले में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 के प्रोटेक्‍शन से इन डिवाइसेज को पैक किया गया है और इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा है।  

Infinix Zero 40 4G और Zero 40 5G फोन में 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। वह एक सैमसंग सेंसर है। दोनों फोन्‍स में 108 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड लेंस है और 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर भी दिया गया है। 

अहम बदलाव चिपसेट से जुड़ा है। Infinix Zero 40 4G यानी 4जी डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो G100 प्रोसेस लगा है। 5G वेरिएंट यानी Zero 40 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर लगाया गया है। इनमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। 

Infinix Zero 40 4G और Zero 40 5G में 5000 एमएएच की बैटरी है। ये 45 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 20W वायरलैस चार्जिंग और 10W की रिवर्स चार्जिंग सुविधा भी इन फोन्‍स में है। ये फोन एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ आएंगे और अगले 2 एंड्रॉयड अपग्रेड भी यूजर्स को देंगे। भारत में इन फोन्‍स की उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large display with 144Hz refresh rate
  • Slim design
  • Good performance
  • Good main rear camera
  • कमियां
  • Video stabilisation
  • Battery life
  • Heats up
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2436 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी100
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  6. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  7. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  9. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »