• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Infinix Zero 40 5G फोन 12GB रैम, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! FCC लिस्टिंग में आया नजर

Infinix Zero 40 5G फोन 12GB रैम, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! FCC लिस्टिंग में आया नजर

फोन में रियर में तीन कैमरा देखने को मिल सकते हैं।

Infinix Zero 40 5G फोन 12GB रैम, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! FCC लिस्टिंग में आया नजर

Infinix Zero 30 5G में 6.78-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • फोन में Dimensity 8200 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • डिवाइस Android 14 OS के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • फोन इससे पहले यूरोप के सर्टिफिकेशन में भी स्पॉट किया जा चुका है।
विज्ञापन
Infinix का एक नया स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट के जरिए सामने आया है। यह फोन Infinix Zero 40 5G हो सकता है। फोन इससे पहले यूरोप के सर्टिफिकेशन में भी स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को Geekbench लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है। इन सभी सर्टिफिकेशंस में इस फोन के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के बारे में अन्य डिटेल्स। 

Infinix Zero 40 5G कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन हो सकता है जो FCC लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। यह फोन X6861 मॉडल नम्बर के साथ यहां नजर (via) आया है। यूरोप के EEC सर्टिफिकेशन में भी इसे देखा जा चुका है। वहीं, फोन की Geekbench लिस्टिंग बताती है कि इसमें Dimensity 8200 चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस Android 14 OS के साथ लॉन्च हो सकता है। पुराने मॉडल से तुलना करें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसमें AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। फोन के कलर वेरिएंट्स में से पोलर ब्लैक भी एक वेरिएंट हो सकता है। 

फोन के डिजाइन को लेकर अनुमान है कि यह राउंड कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में रियर में तीन कैमरा देखने को मिल सकते हैं। जिसके साथ में डुअल LED फ्लैश भी देखने को मिल सकता है। फोन 12 जीबी रैम, और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं, इसका एक वेरिएंट 12 जीबी रैम, और 256 जीबी कंफिग्रेशन में भी लॉन्च हो सकता है। एफसीसी लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में NFC कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 45W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है। 

Infinix Zero 30 5G (Review) भारत में 8 जीबी रैम और 128 जीबी के शुरुआती वेरिएंट के साथ 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 24,999 रुपये में आता है। फोन गोल्डन आवर और रोम ग्रीन कलर में आता है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए यह 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 5,000mAh बैटरी के साथ इसमें 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design, solid build
  • Bright 144Hz display
  • Good overall camera performance
  • 68W fast charging
  • IP53 rating, stereo speakers
  • कमियां
  • No HDR playback support
  • Average battery backup
  • Just one major Android OS upgrade
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8020
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  4. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  9. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  10. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »