12GB रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Infinix ZERO 40 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Infinix ZERO 40 5G : इसमें 6.74 इंच का कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 सितंबर 2024 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Infinix ZERO 40 5G भारत में लॉन्‍च हुआ
  • 27,999 रुपये है शुरुआती कीमत
  • डाइमेंसिटी 8200 अल्‍टीमेट प्रोसेसर है इसमें

Infinix ZERO 40 5G में मीडियाटेक के डाइमें‍सिटी 8200 अल्‍ट्रीमेट 5जी प्रोसेसर की ताकत है।

Infinix ZERO 40 5G Launched : इनफ‍िनिक्‍स ने भारत में एक नया स्‍मार्टफोन Infinix ZERO 40 5G लॉन्‍च किया है। इसमें 6.74 इंच का कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 144 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में 12 जीबी रैम दी गई है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 अल्‍टीमेट प्रोसेसर है। 512 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। 5 हजार एमएएच की बैटरी फोन में दी गई है और 45 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 

Infinix ZERO 40 5G Price in india, availability

Infinix Zero 40 5G को वॉयलेट गार्डन, मूविंग टाइटेनियम और रॉक ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। 12GB + 256GB मॉडल के दाम 27,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। इसे 21 सितंबर से फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Infinix ZERO 40 5G Specifications, features 

Infinix ZERO 40 5G में 6.74 इंच का कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह 1080 x 2460 पिक्‍सल्‍स का FHD+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की ब्राइटनैस है। डिस्‍प्‍ले प्रोटेक्‍शन के लिए इसमें गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 लगाया गया है।  

Infinix ZERO 40 5G में मीडियाटेक के डाइमें‍सिटी 8200 अल्‍ट्रीमेट 5जी प्रोसेसर की ताकत है। उसके साथ 12 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टाेरेज 256 जीबी और 512 जीबी है। डुअल सिम सपोर्ट वाली यह डिवाइस रन करती है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर। 
Advertisement

Infinix ZERO 40 5G में 108MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। उसके अलावा 50 एमपी का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर भी इस फोन में हैं। दावा है कि रियर कैमरों की मदद से 60 fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। 

Infinix ZERO 40 5G में 50एमपी का फ्रंट कैमरा है। उससे भी 4K रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। अन्‍य सुविधाओं की बात करें तो फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें जेबीएल का साउंड है। 195 ग्राम वजन वाले इस फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो धूल से बचाने में मदद करती है। 
Advertisement

Infinix ZERO 40 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 45 वॉट की वायर्ड और 20 वॉट की वायरलैस चार्जिंग के अलावा 10 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large display with 144Hz refresh rate
  • Slim design
  • Good performance
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Video stabilisation
  • Battery life
  • Heats up
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2436 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.