Infinix Zero 30 5G में होगा 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

इसमें 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Infinix Zero 20 5G की जगह लेगा

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 23:26 IST
ख़ास बातें
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • इस स्मार्टफोन में 256 GB तक की स्टोरेज मिलेगी
  • Infinix Zero 30 5G में डुअल स्पीकर दिए जाएंगे

इस स्मार्टफोन को Golden Hour और Rome Green कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का Zero 30 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। इसके लिए 2 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। इसमें 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Infinix Zero 20 5G की जगह लेगा। 

कंपनी ने बताया है कि इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8020 SoC 12 GB तक के RAM के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 256 GB तक की स्टोरेज मिलेगी। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि इसे सिर्फ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसका 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 360 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ होगा। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन को Golden Hour और Rome Green कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6 और NFC के विकल्प होंगे। Infinix Zero 30 5G में डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। हाल ही में कंपनी ने Infinix Hot 30 5G को लॉन्च किया था। इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 8 GB + 8 GB RAM है। Infinix Hot 30 5G के 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 13,499 रुपये है। इसे Aurora Blue और Knight Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जा रही है। Infinix Hot 30 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड XOS 13 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 दिया गया है। इसके 8 GB के  RAM को 8 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 6000 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में Infinix के स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design, solid build
  • Bright 144Hz display
  • Good overall camera performance
  • 68W fast charging
  • IP53 rating, stereo speakers
  • Bad
  • No HDR playback support
  • Average battery backup
  • Just one major Android OS upgrade
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8020

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.