Infinix 'Snokor' हो सकती है इनफिनिक्स की अगली स्मार्टफोन सीरीज़

एक ताज़ा लीक में Infinix के आगामी फोन के बॉक्स की दो तस्वीरों को साझा किया गया है, जिसमें पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन में Snokor ब्रांडिंग होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 29 जून 2020 17:34 IST
ख़ास बातें
  • लीक की गई तस्वीरों में लिखा है Designed by Infinix
  • संभावना है कि कंपनी एक नए ब्रांड पर कर रही है काम
  • Infinix के भारत में आखिरी दो स्मार्टफोन हैं Hot 9 और Hot 9 Pro

Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro Infinix के भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं

Infinix कथित तौर पर अपनी एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है। यदि एक फोरम पर इनफिनिक्स क्लब मेंबर द्वारा साझा की गई जानकारी पर भरोसा किया जाए तो इस सीरीज़ का नाम ‘Snokor' होगा। इसमें साझा की गई तस्वीरें इस आगामी सीरीज़ की पैकेजिंग दिखाती है, जिसमें 'Snokor Designed by Infinix' लिखा है। यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी एक नया ब्रांड लॉन्च करने वाली है, जो हॉट, नोट, स्मार्ट, ज़ीरो और एस सीरीज़ सहित स्मार्टफोन की अन्य सीरीज़ से काफी अलग होगा। अभी तक Infinix ने इस कथित नई सीरीज़ या नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

पोस्ट को Infinix Club फोरम पर एक सदस्य द्वारा साझा किया गया था, जो Mr Tipster नाम से जाना जाता है। इस पोस्ट में बॉक्स की दो तस्वीरों को भी साझा किया गया है। इससे पता चलता है कि आगामी स्मार्टफोन में Snokor ब्रांडिंग होगी। उसी स्नोकर ब्रांडिंग के साथ एक और तस्वीर "Designed by Infinix" का लोगो भी दिखाती है। Mr Tipster का दावा है कि ये "स्वीकृत डिज़ाइन" हैं और यह भी कहा है कि यह इनफिनिक्स द्वारा एक बिल्कुल नया ब्रांड हो सकता है।

फोरम के सदस्य द्वारा यह भी कहा गया है कि प्रोसेसर को लेकर भी कंपनी अपनी रणनिती में बदलाव कर सकती है। Snokor लाइनअप Realme के Narzo ब्रांड की तरह हो सकती है।

अभी तक कंपनी ने इस ब्रांड के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए इस जानकारी को मात्र एक लीक मानना समझदारी होगी। स्पेसिफिकेशन को लेकर भी कंपनी द्वारा या टिप्स्टर द्वारा किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

Infinix Hot 9 और Hot 9 Pro भारत में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं। ये MediaTek Helio P22 चिपसेट पर काम करते हैं और 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत में आते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Infinix, Infinix Phones, Infinix Snokor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.