भारत में पिछले महीने Infinix GT 50 Pro को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPS AMOLED डिस्प्ले है। इसमें गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल के लिए प्रेशर-सेंसिटिव GT Trigger बटन भी मिलते हैं
इस वर्ष जून में Infinix Smart 20 को पेश किया गया था
Photo Credit: Infinix
चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix ने हाल ही में Infinix Smart 20 HD को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है। इस सीरीज के Infinix Smart 20 को जून में 5,200 mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। Infinix की इस सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। Infinix Smart Power 5G में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है।
टिप्सटर @passionategeekz ने बताया है कि एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर Infinix के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - X6867B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Infinix Smart Power 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लाया जा सकता है। Infinix Smart Power 5G में पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले (720 x 1,576 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 700 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS16 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 Ultimate और Mali G52 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है। Infinix Smart 20 में 5,200 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
भारत में पिछले महीने Infinix GT 50 Pro को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPS AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल के लिए प्रेशर-सेंसिटिव GT Trigger बटन भी मिलते हैं। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Infinix GT 50 Pro में 6,500 mAh की बैटरी 45 W और 30 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।