8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Infinix Smart 8 फोन, जानें कीमत

फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 फरवरी 2024 11:19 IST
ख़ास बातें
  • यह 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ आता है।
  • फ्रंट कैमरा में 8-मेगापिक्सल सेंसर है
  • स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है

फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Infinix Smart 8 स्‍मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। फोन में 6.6-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। Infinix Smart 7 का सक्सेसर ये डिवाइस Helio G36 चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन अभी तक 4 जीबी रैम के साथ उपलब्ध है। लेकिन कंपनी अब इसका 8GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं नए Infinix Smart 8 में क्या होगा खास। 
 

Infinix Smart 8 price in India

Infinix Smart 8 की भारत में कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 7,499 रुपये में आता है। जिसमें इसके अंदर 4 जीबी रैम मिलती है। स्टोरेज के लिए कंपनी ने 64 जीबी स्पेस इसके अंदर दिया है। 
Advertisement
 

Infinix Smart 8 (8GB RAM) Price

Infinix Smart 8 को अब 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा रहा है। नए वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज उपलब्ध होगी। नए फोन का प्राइस 8,999 रुपये होगा। फोन को गैलेक्सी व्हाइट, रेनबो ब्लू, और टिम्बर ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। खरीद के लिए फोन Flipkart ई कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। 
 

Infinix Smart 8 Specifications

Infinix Smart 8 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जिसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में कंपनी ने 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। फोन 12nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G36 चिपसेट पर काम करता है। बेस वेरिएंट में रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 13 Go Edition-आधारित XOS 13 के साथ आता है।

फोन के कैमरा की बात करें तो यह 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा में 8-मेगापिक्सल सेंसर है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। Infinix Smart 8 में 5,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट डुअल 4G, नैनो सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन के डाइमेंशन 163.6 mm x 75.6 mm x 8.5 mm और वजन 189 ग्राम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.