Infinix Smart 7 HD: 28 अप्रैल को 5000mAh बैटरी और 4GB रैम के साथ लॉन्च होगा बजट Infinix फोन

मूल डिवाइस के समान Infinix Smart 7 HD में 6.6-इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले मिलेगा, लेकिन Infinix Smart 7 में उपलब्ध 6,000mAh बैटरी की जगह इसमें 5,000mAh बैटरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 21:33 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 7 HD में 6.6-इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले मिलेगा
  • डिवाइस में 4GB तक रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी
  • अन्य अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स Smart 7 के समान होने की उम्मीद है
Infinix Smart 7 HD स्मार्टफोन 28 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की गई है। फोन के Infinix Smart 7 का Lite वर्जन होने की उम्मीद है, जिसे इस साल की शुरुआत में फरवरी में देश में जारी किया गया था। Smart 7 HD में कुछ बदलाव को छोड़कर मुख्य स्पेसिफिकेशन्स मूल वर्जन के समान होने की उम्मीद है। कीमत भी मूल वेरिएंट से कम हो सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मूल डिवाइस के समान Infinix Smart 7 HD में 6.6-इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले मिलेगा, लेकिन Infinix Smart 7 में उपलब्ध 6,000mAh बैटरी की जगह इसमें 5,000mAh बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि अपकमिंग बजट डिवाइस में 4GB तक रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी। अन्य अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स Smart 7 के समान होने की उम्मीद है।
 

Infinix Smart 7 specifications, features

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Infinix Smart 7 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड XOS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। सेफ्टी के इस स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

स्मार्टफोन Unisoc SC9863A SoC प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है और रैम एक्सटेंड के जरिए RAM को 3GB तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके बाद टोटल रैम 7GB हो जाती है। Infinix Smart 7 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लैंस दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल SIM सपोर्ट, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी कनेक्टिविटी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.