मात्र 5999 रुपये में आया Infinix का धांसू स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और 4GB RAM से लैस

कीमत की बात की जाए तो Infinix Smart 7 HD के 2GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है।

मात्र 5999 रुपये में आया Infinix का धांसू स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और 4GB RAM से लैस

Photo Credit: Infinix

Infinix Smart 7 HD में 6.6 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Infinix ने आज भारतीय बाजार में Infinix Smart 7 HD लॉन्च कर दिया है।
  • Infinix Smart 7 HD के 2GB RAM/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है
  • Infinix Smart 7 HD में 6.6 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Infinix ने आज भारतीय बाजार में Infinix Smart 7 HD लॉन्च कर दिया है। नए Infinix Smart 7 सीरीज स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Unisoc SC9863A1 SoC से लैस है। इस फोन में 2GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। आइए Infinix Smart 7 HD के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Infinix Smart 7 HD की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Infinix Smart 7 HD के 2GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Ink Black, Jade White और Silk Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 4 मई, 2023 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Infinix Smart 7 HD पर सेल ऑफर्स के तहत Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।
 

Infinix Smart 7 HD के स्पेसिफिकेशंस


Infinix Smart 7 HD में 6.6 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A1 SoC दिया गया है। इस फोन में 2GB RAM दी गई है, जिसे 4GB तक बढ़ाया जा सकता है। Infinix के इस फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Infinix Smart 7 HD में 8 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए 4G LTE, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, ओटीजी और वाई-फाई दिया गया है। Smart 7 HD में एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। वहीं सेफ्टी के लिए यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 39 घंटे तक कॉलिंग टाइम, 50 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम और 30 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम प्रदान कर सकती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 75.51, चौड़ाई 163.88, मोटाई 8.65mm और वजन 196 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12 Go Edition
रिज़ॉल्यूशन1612x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »