Infinix S5 Lite भारत में लॉन्च, होल-पंच डिस्प्ले और तीन रियर कैमरों से है लैस

Infinix S5 Lite Launched in India: इनफिनिक्स एस5 लाइट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें Infinix ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 15 नवंबर 2019 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Infinix S5 Lite Price in India है 7,999 रुपये
  • Infinix S5 Lite में है होल-पंच डिस्प्ले
  • 22 नवंबर से Flipkart पर शुरू होगी इनफिनिक्स एस5 लाइट की बिक्री

Infinix S5 Lite Price in India: इनफिनिक्स एस5 लाइट की भारत में कीमत 7,999 रुपये

Infinix S5 Lite Launched in India: इनफिनिक्स एस5 लाइट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जैसा कि नाम से संकेत मिल रहा है कि Infinix S5 का कमज़ोर वर्जन है इनफिनिक्स एस5 लाइट। अहम खासियतों की बात करें तो Infinix S5 Lite में 4,000 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आइए अब आपको Infinix S5 Lite की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Infinix S5 Lite Price in India

इनफिनिक्स एस5 लाइट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। Infinix ब्रांड के नए फोन के तीन कलर वेरिएंट हैं, मिडनाइट ब्लैक, सेयान और वॉयलेट। Infinix S5 Lite की बिक्री 22 नवंबर से Flipkart पर शुरू होगी।
 

Infinix S5 Lite specifications   

डुअल-सिम (नैनो) वाला इनफिनिक्स एस5 लाइट एंड्रॉयड पाई पर आधारित एक्सओएस 5.5 स्किन पर चलता है। इसमें 6.55 इंच एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और ब्राइटनेस 480 निट्स है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है, अपर्चर एफ/ 1.8 है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। यह ब्राइट तस्वीरें देने के लिए 4-इन-1 पिक्सल बाइनिंग तकनीक से लैस है। फोन में एआई पोर्ट्र्रेट, एआई फेस ब्यूटी और वाइड सेल्फी समेत कई अन्य फीचर्स मिलेंगे।
Advertisement

Infinix S5 Lite में 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इनफिनिक्स एस5 लाइट की लंबाई-चौड़ाई 164x76x7.9 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern-looking hole-punch display
  • Dedicated microSD card slot
  • Decent selfie camera
  • Bad
  • Lacks ambient light sensor
  • Slow charging
  • Spammy UI
  • Weak processor
  • Below-average rear camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.