200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

कंपनी का दावा है कि यह मल्टीटास्किंग के साथ 25 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस देता है। इसमें कंपनी के नए सैटेलाइट कॉलिंग एंड मैसेजिंग फंक्शन के लिए सपोर्ट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2026 15:26 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट है
  • इसका डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है

इसमें कंपनी के नए सैटेलाइट कॉलिंग एंड मैसेजिंग फंक्शन के लिए सपोर्ट है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में गुरुवार को Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया है। हाल ही में पेश की गई Infinix Note 60 में यह स्मार्टफोन शामिल होगा। इसका डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें  MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री की जाएगी। इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Infinix Note 60 Ultra का प्राइस

यह स्मार्टफोन मलेशिया में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। Infinix Note 60 Ultra के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस MYR 3,000 (लगभग 69,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Roma Silver, Amalfi Blue, Monza Red और Torino Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Infinix के ऑनलाइन स्टोर के जरिए इस स्मार्टफोन की बिक्री की जाएगी। 

Advertisement

Infinix Note 60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 1.5K Ultra HDR AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के साइज की जानकारी नहीं दी है। Infinix Note 60 Ultra का डिस्प्ले 6.78 इंच का हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मल्टीटास्किंग के साथ 25 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस देता है। इसमें कंपनी के नए सैटेलाइट कॉलिंग एंड मैसेजिंग फंक्शन के लिए सपोर्ट है। इसमें JBL ट्यून्ड स्पीकर यूनिट है। 

Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। Infinix Note 60 Ultra की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 48 मिनटों में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.