Infinix Note 50s 5G+ भारत में '16GB' रैम, 64MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 13:29 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • फोन Android 15 आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
  • फोन में सबसे यूनीक फीचर इसका सेंट वाला बैक पैनल है।

Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 50s 5G+ भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन पिछले काफी समय से अपने यूनीक फीचर्स को लेकर चर्चा में है। फोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। यह 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन में दमदार MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 8 जीबी फिजिकल रैम, और 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके अंदर 64MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें Sony IMX682 सेंसर लगा है। 

फोन का यूनीक फीचर इसका खुशबू छोड़ने वाला बैक पैनल है। कंपनी ने इसका खास वेरिएंट लॉन्च किया है जो लम्बे समय तक आपके हाथ में सुहावनी खुशबू छोड़ता रहेगा। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Infinix Note 50s 5G+ Price in India

Infinix Note 50s 5G+ की भारत में कीमत बेस 8जीबी रैम, 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 15999 रुपये से शुरू है। फोन का 8 जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें Marine Drift Blue, Titanium Grey, और Ruby Red जैसे शेड्स शामिल हैं। 

फोन को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स- Marine Drift Blue, Titanium Grey, और Ruby Red में पेश किया है।
Photo Credit: Infinix

 

Infinix Note 50s 5G+ Sale, Offers

Infinix Note 50s 5G+ की सेल Flipkart पर 24 अप्रैल से शुरू होगी। फोन को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। ICICI Bank के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फोन को खरीदने पर Rs 1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने Rs 1,000 का एक्सचेंज बेनिफिट ऑफर भी दिया है। 
 

Infinix Note 50s 5G+ Specifications

Display
Infinix Note 50s 5G+ में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका पैनल 3D कर्व्ड AMOLED पैनल है। फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 2304Hz PWM Dimming सपोर्ट है। डिस्प्ले पर कंपनी ने  Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी है। 
Advertisement

Processor
फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है। साथ में 8 जीबी फिजिकल रैम, और 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। यानी कुल मिलाकर इसमें 16GB तक रैम सपोर्ट मिल जाता है। फोन Android 15 आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। 
Advertisement

खुशबू वाला खास फीचर
Advertisement
फोन में सबसे यूनीक फीचर इसका सेंट वाला बैक पैनल है। फोन के मरीन ड्रिफ्ट ब्लू कलर वेरिएंट में यह फीचर आता है। इस वेरिएंट में विगन लैदर बैक पैनल मिलता है जो लगातार खुशबू छोड़ता रहता है। कंपनी ने इसे Energizing Scent-Tech नाम दिया है। 

इसमें सबसे टॉप नोट में मरीन और लैमन का फ्रेगरेंस दिया गया है, मिडल में लिली ऑफ वैली, और बेस नोट में एम्बर और वेटीवर फ्रेगरेंस दिया गया है। कंपनी का कहना है कि खुशबू कितनी ज्यादा होगी और कितने समय तक चलेगी यह यूजर के इस्तेमाल और आसपास के वातावरण पर निर्भर करता है। 
Advertisement

इसके अलावा फोन में अन्य खास फीचर्स जैसे Floating Window, Dynamic Bar, Game Mode, Kids Mode, Peek Proof आदि दिए गए हैं। इसमें Folax स्मार्ट असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है जो वेदर अपडेट, कैमरा कंट्रोल, फ्रेंडली चैट आदि फीचर्स ऑफर करता है। कंपनी ने फोन के साथ 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है। 

Camera 
Infinix Note 50s 5G+ में 64MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें Sony IMX682 सेंसर लगा है। साथ में एक सेकंडरी कैमरा भी यहां सेटअप में जोड़ा गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा आता है। इसमें डुअल LED फ्लैश सपोर्ट है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और Active Halo Lighting जैसे फीचर्स भी हैं। 

Battery 
Infinix Note 50s 5G+ में 5500mAh की बैटरी मिलती है। जिसके साथ में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग करने वाला चार्जर भी दिया है। यह चार्जर फोन के बॉक्स में ही मिल जाता है। दावा है कि यह फोन को एक घंटे के भीतर 100% तक चार्ज कर सकता है। फोन में बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह 10W रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन है जो इसे मिलिट्री ग्रेड की मजबूती देता है। इसके अलावा डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  7. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.