Infinix Note 40 Pro 5G सीरीज के लॉन्च पर मिलेगी मुफ्त MagKit 

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को 12 अप्रैल को खरीदने वालों को अर्ली बर्ड ऑफर में 4,999 रुपये की MagKit मुफ्त दी जाएगी

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 18:01 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G शामिल होंगे
  • इन स्मार्टफोन्स का पिछले महीने इंटरनेशनल लॉन्च किया गया था
  • इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया जाएगा

इनकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Infinix की Note 40 Pro 5G सीरीज 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी। इसमें Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स का पिछले महीने इंटरनेशनल लॉन्च किया गया था। इनकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। Infinix ने Note 40 Pro 5G सीरीज की खरीदारी पर उपलब्ध अर्ली बर्ड ऑफर का खुलासा किया है। 

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को 12 अप्रैल को खरीदने वालों को अर्ली बर्ड ऑफर में 4,999 रुपये की MagKit मुफ्त दी जाएगी। इस MagKit में 3,020 mAh की बैटरी के साथ Infinix MagPower पावर बैंक और वीगन लेदर फिनिश में Infinix MagCase शामिल है। यह ऑफर केवल लॉन्च के दिन इन स्मार्टफोन्स को खरीदने पर ही उपलब्ध होगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स में ऑल-राउंड फास्टचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी है जो 100 W वायर्ड हायपर चार्जिंग, 20 W वायरलेस Mag चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G में 12 GB का RAM और 12 GB का अतिरिक्त वर्चुअल RAM होगा। 

इन स्मार्टफोन्स का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इनमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया जाएगा। Infinix Note 40 Pro+ 5G और Note 40 Pro 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इनमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इस सीरीज के Pro मॉडल में 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ होगी और Pro+ मॉडल में में 4,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

देश में Infinix Note 40 Pro 5G को Titan Gold, Vintage Green और Obsidian Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Titan Gold और Vintage Green कलर्स में पेश किया गया है। इसका प्राइस 289 डॉलर (लगभग 24,000 रुपये) है। Infinix Note 40 Pro+ 5G को Vintage Green और Obsidian Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसका प्राइस 309 डॉलर (लगभग 25,000 रुपये) से शुरू होता है। पिछले कुछ वर्षों में मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में Infinix की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2436x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
  3. Poco X8 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग में भी फोन रहेगा कूल-कूल! OnePlus लाई सबसे पतला कूलिंग क्लिप, Android, iOS दोनों का सपोर्ट
  2. Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव
  3. EPFO मेंबर पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन, ये है आसान प्रक्रिया, मिलेगी सारी जानकारी
  4. Poco X8 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
  6. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  8. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  9. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.