Infinix Note 30 फोन 8GB RAM, Android 13 के साथ लेगा एंट्री, लॉन्च से पहले यहां आया नजर

प्रोसेसर की बात की जाए तो Infinix Note 30 फोन Helio G99 चिपसेट से लैस होगा। यह फोन Android 13 OS पर बेस्ड  XOS UI के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Infinix कथित तौर पर जल्द ही Infinix Note 30 को लॉन्च करने वाली है।
  • Infinix Note 30 हाल ही में Google Play कंसोल के डाटाबेस में नजर आया है।
  • Infinix Note 30 फोन Helio G99 चिपसेट से लैस होगा।

Infinix Note 12 में 6.71 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix कथित तौर पर जल्द ही Infinix Note 30 को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में यह स्मार्टफोन Google Play कंसोल के डाटाबेस में नजर आया है। लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस और फोटो की जानकारी मिली है। Infinix Note 30 लाइनअप में कई मॉडल होने की संभावना है,  जिनमें Infinix Note 30 VIP भी शामिल होगा जो कि मॉडल नंबर X6710 के साथ बीते महीने ब्लूटूथ एसआईजी में नजर आया था। यहां हम आपको Infinix के आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Infinix Note 30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चला है कि Infinix Note 30 में 20.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1080 x 2460 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी। लिस्टिंग में दी गई फोटो से पता चला है कि फोन में पंच-होल डिस्प्ले आएगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Helio G99 चिपसेट से लैस होगा। यह फोन Android 13 OS पर बेस्ड  XOS UI के साथ आएगा। हालांकि स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB RAM दी जाएगी। 

Infinix Note 30 मॉडल नंबर X6833B के साथ नजर आया है जो कि मार्केट में अक्टूबर में पेश हुए Infinix Note 12 (2023) को रिप्लेस करेगा। इस स्मार्टफोन में 6.71 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि फुल HD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के लिए इस फोन में Helio G99 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB/256GB इंटनरल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड XOS 10.6 के साथ आता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इनफिनिक्स नोट 12 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + QVGA

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.