Infinix ब्रांड की होगी भारत में एंट्री, लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन

हॉन्गकॉन्ग की मोबाइल निर्माता कंपनी इनफिनिक्स भारतीय मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस कंपनी के एक स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया है। आधी-अधुरी तस्वीर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Infinix Note 4 हैंडसेट है।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 12:31 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की योजना कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की है
  • ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस कंपनी के एक स्मार्टफोन का टीज़र जारी
  • Infinix Zero और Infinix Zero 4 Plus लॉन्च होने वाले हैं
हॉन्गकॉन्ग की मोबाइल निर्माता कंपनी इनफिनिक्स भारतीय मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस कंपनी के एक स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया गया है। आधी-अधुरी तस्वीर को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Infinix Note 4 हैंडसेट है। दूसरी तरफ, Infinix ने अपनी भारतीय वेबसाइट को अपडेट किया है। ऐसा लगता है कि Zero 4 और Zero 4 Plus को भी लाने की तैयारी है।

कंपनी की वेबसाइट पर जारी किए गए टीज़र वीडियो को देखते हुए लगता है कि Infinix Zero और Infinix Zero 4 Plus लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि, अभी तक लॉन्च की तारीख के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इनफिनिक्स ज़ीरो 4 में 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी 3000 एमएएच की है और यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कंपनी के एक्सओएस पर चलेगा।
Advertisement
 

infinix zero 4 plus

 
वहीं, इनफिनिक्स ज़ीरो 4 प्लस ज़्यादा बड़े डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें 5.98 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी ग्लास की प्रोटेक्शन है। इसमें 2.1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो एक्स20 डेका-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज में 32 जीबी और 64 जीबी के विकल्प हैं। लेकिन यह साफ नहीं है कि कंपनी किस वेरिएंट को भारत में लॉन्च करेगी। कैमरे की बात करें तो Infinix Zero 4 Plus में एफ/2.0 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, लेज़र ऑटोफोकस और प्रो मोड से लैस 20.7 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर और फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। बैटरी 4000 एमएएच की है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एक्सओएस पर चलेगा।

फ्लिपकार्ट के टीज़र पर गौर करें तो इनफिनिक्स नोट 4 को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। स्मार्टफोन को #GoBeyond हैशटैग के साथ प्रमोट किया जा रहा है। इसकी बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में बताया गया है। Infinix Note 4 में 5.7 इंच का डिस्प्ले है और इस पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। यह मेटल यूनीबॉडी फ्रेम के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसके बारे में फोन को 0.15 सेकेंड में अनलॉक करने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

Infinix Note 4 में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। 4300 एमएएच की बैटरी एक्सपावर को सपोर्ट करती है। इस तकनीक की मदद से फोन का स्टैंडबाय टाइम 2 दिन तक हो जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड नूगा पर आधारित कंपनी के एक्सओएस 2.2 पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  7. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  8. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.