Infinix ने लॉन्च किया Hot 60i, MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जून 2025 21:47 IST
ख़ास बातें
  • Hot 60i की 5,160 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15.1 पर चलता है
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बांग्लादेश में पेश किया है

इस स्मार्टफोन की 5,160 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने Hot 60i को लॉन्च किया है। कंपनी की Hot 60 सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन है। इसका डिजाइन Hot 50i के समान है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Hot 60i की 5,160 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Infinix Hot 60i का प्राइस, उपलब्धता

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बांग्लादेश में पेश किया है। इसके 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस BDT 13,999 (लगभग 9,800 रुपये) और 8 GB + 256 GB का BDT 16,499 (लगभग 11,500 रुपये) का है। यह बांग्लादेश की रिटेलर MobileDokan के पोर्टल पर लिस्टेड है। Hot 60i को Titanium Grey और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के भारत और अन्य देशों में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Hot 60i के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल HD+ (1,080 × 2,460 पिक्सल्स) IPS LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15.1 पर चलता है। Hot 60i में प्रोसेसर के तौर पर 12 nm ऑक्टाकोर MediaTek Helio G81 Ultimate दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Hot 60i की 5,160 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसके सेंसर्स में एक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 167.9 × 75.6 × 7.7 mm का है। इस महीने की शुरुआत में  Infinix ने भारत में GT 30 Pro 5G को लॉन्च किया था।  यह GT 20 Pro 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के बैक पर कस्टमाइज किए जा सकने वाले LED लाइट पैनल्स के साथ Cyber Mecha 2.0 डिजाइन है। इसमें पर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिपसेट है। 


Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्टीमेट

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  3. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  2. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  5. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  6. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  7. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  8. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  9. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  10. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.