Infinix ने 8,999 रुपये में लॉन्च किया 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन

इनफिनिक्स ब्रांड ने अपनी हॉट एस सीरीज़ का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉट एस3 भारत में लॉन्च किया है। Infinix Hot S3 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर 12 फरवरी से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 फरवरी 2018 14:31 IST
ख़ास बातें
  • इस डुअल सिम फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • Infinix Hot S3 में 5.65 इंच का एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • इनफिनिक्स हॉट एस3 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
इनफिनिक्स ब्रांड ने अपनी हॉट एस सीरीज़ का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन हॉट एस3 भारत में लॉन्च किया है। Infinix Hot S3 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर 12 फरवरी से उपलब्ध होगा। इनफिनिक्स हॉट एस3 के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलेगा। अहम खासियत की बात करें तो यह फोन सेल्फी के दीवानों के लिए बना है। इनफिनिक्स हॉट एस3 में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Infinix Hot S3 में 5.65 इंच का एचडी+ (1440 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू मौज़ूद है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, रैम व स्टोरेज पर आधारित ग्राहकों के लिए दो विकल्प होंगे। दोनों ही वेरिएंट में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलने वाले इस डुअल सिम फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर सेंसर डुअल एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। रियर कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। सेल्फी के दीवानों को यह फोन बहुत भाएगा। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश और एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल है। बैटरी
Advertisement
4000 एमएएच की है। यह फोन सैंडस्टोन ब्लैक और ब्रश गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

इससे पहले इनफिनिक्स ब्रांड ने भारतीय मार्केट में ज़ीरो 5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की अहम खासियत दो रियर कैमरे हैं। डुअल कैमरा सेटअप ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है और यूज़र पोर्ट्रेट मोड में भी तस्वीरें ले पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 18:9 display
  • Good battery life
  • Decent cameras
  • Bad
  • Fully plastic body
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  6. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  9. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.