6,000mAh बैटरी के साथ Infinix Hot 10S भारत में लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये से शुरू...

Infinix Hot 10S स्मार्टफोन को भारत में दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 मई 2021 13:20 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Hot 10S में मौजूद हैं तीन रियर कैमरा
  • इनफिनिक्स हॉट 10एस 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है
  • फोन की सेल 27 मई से शुरू होगी

7 डिग्री पर्पल, 95 डिग्री ब्लैक, मोरांडी ग्रीन और हार्ट ऑफ ओशन कलर ऑप्शन में मौजूद है Infinix Hot 10S

Infinix Hot 10S स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में Infinix Hot सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशने के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसे Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकता है। फोन की सेल भारत में 27 मई से शुरू होगी। वहीं, कंपनी ने Infinix फैन्स के लिए एक दिन का स्पेशल लॉन्च डिस्काउंट भी पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को यह फोन डिस्काउंटिड कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन में 90 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 6 जीबी तक रैम मौजूद है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो भारत में भी चार विकल्प पेश किए गए हैं।
 

Infinix Hot 10S Price availability

Infinix Hot 10S स्मार्टफोन को भारत में दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल 27 मई 2021 से शुरू होगी, जिसे आप Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। आपको बता दें, Infinix ने अपने फैन्स के लिए एक लॉन्च डिस्काउंट भी पेश किया है, जिसमें कंपनी ग्राहकों को 500 रुपये की छूट प्रदान कर रही है।
Advertisement

इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन 7 डिग्री पर्पल, 95 डिग्री ब्लैक, मोरांडी ग्रीन और हार्ट ऑफ ओशन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जैसे कि सभी जानते हैं इस फोन को भारत लॉन्च से पहले इंडोनेशिया में भी पेश किया जा चुका है।
 

Infinix Hot 10S specifications

डुअल सिम (नैनो) इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन Android 11 आधारित  XOS 7.6 पर काम करता है। इसमें 6.82-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैम्पलिंग रेंट और आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।    
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और AI लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इनफिनिक्स हॉट 10एस फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ 55 से भी ज्यादा दिन का स्टैंडबाय टाइम और 52 घंटे तक टॉक टाइम मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक, एफएम, माइक्रो यूएसबी पोर्ट आदि शामिल है। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.