87 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स ने कहा कि उनका डिवाइस गिरने पर उनको चिंता होती है।
Photo Credit: istock/nd3000
भारत में 53 प्रतिशत यूजर्स स्क्रीन का शीशा टूटने की वजह से नया फोन खरीदने निकल पड़ते हैं।
स्मार्टफोन इंसानों की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। न सिर्फ हमारे रोजमर्रा के काम इस पर निर्भर करते हैं, बल्कि कई मामलों में एक प्रीमियम स्मार्टफोन स्टेटस सिम्बल भी माना जाता है। स्मार्टफोन पुराना हो चुका है, या उसकी स्क्रीन पर क्रैक और स्ट्रेच पड़े हुए हैं तो उसे बदलने का ख्याल आपको मन में भी आता होगा। एक नई रिपोर्ट कहती है कि भारत में अधिकतर लोग स्मार्टफोन इसलिए जल्दी बदल लेते हैं क्योंकि उसकी स्क्रीन या तो खराब हो चुकी है, पुरानी हो चुकी है, या टूट चुकी है। यानी स्मार्टफोन का सुंदर और बिना दरार के दिखना यह तय करता है कि फोन बदलना है या नहीं।
भारत में ग्राहकों का नए स्मार्टफोन पर स्विच करना कई कारकों पर निर्भर करता है। लेकिन इसमें सबसे बड़ी वजह स्क्रीन का टूटना, या उसमें क्रैक पड़ना है। Corning Inc की ओर से नई स्टडी (via) जारी की गई है जिसमें दावा है कि 53 प्रतिशत यूजर्स स्क्रीन का शीशा टूटने की वजह से नया फोन खरीदने निकल पड़ते हैं। कंपनी ने पूरे भारत में 1,500 से अधिक स्मार्टफोन यूजर्स पर सर्वे किया। इसमें पता चला कि स्क्रीन का शीशा टूटने से ग्राहक जल्दी ही फोन अपग्रेड करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि स्मार्टफोन में मजबूत मटीरियल का इस्तेमाल करना कितना जरूरी हो गया है। स्मार्टफोन सिर्फ अब बात करने का जरिया नहीं है। यह लोगों के काम करने, क्रिएटिव रहने और मनोरंजन के लिए एक बहुत जरूरी डिवाइस बन चुका है। ऐसे में स्मार्टफोन से दिनभर कई तरह के काम लिए जाते हैं। इसलिए किसी स्मार्टफोन की मजबूती अब कोई ऐसा फीचर नहीं रह गई जिसे हल्के में लिया जा सके।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्मार्टफोन हमेशा साथ रहता है फिर चाहे नौकरी पर जाना हो, जिम करना हो, परिवार के साथ खाना खाने, या फिर छुट्टी बिताने, स्मार्टफोन हर वक्त जरूरी हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 87 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स ने कहा कि उनका डिवाइस गिरने पर उनको चिंता होती है। 56 प्रतिशत ने स्मार्टफोन के कवर ग्लास की मज़बूती को लेकर चिंता जताई है। यूजर्स ने कहा कि कम मजबूती के चलते उन्हें डिवाइस के गिरने पर घबराहट होती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!