Oppo K10 का इंडिया लॉन्‍च जल्‍द, 20 हजार की रेंज में मीडियाटेक 8000 सीरीज प्रोसेसर से होगा लैस!

ओपो इंडिया के ऑफ‍िशियल ट्विटर अकाउंट से सोमवार को Oppo K10 स्‍मार्टफोन के लॉन्‍च की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 10:04 IST
ख़ास बातें
  • यह देश में कंपनी का लेटेस्‍ट K सीरीज स्‍मार्टफोन होगा
  • ओपो ने पिछले साल चीन में K9 5G और K9 Pro 5G स्‍मार्टफोन पेश किए थे
  • Oppo K10 में Oppo K9 5G स्‍मार्टफोन के मुकाबले कई अपग्रेड हो सकते हैं

यह फोन पिछले साल पेश किए गए Oppo K9 5G सीरीज का बेहतर अपग्रेड हो सकता है।

Photo Credit: Flipkart/Oppo

Oppo K10 स्‍मार्टफोन जल्‍द इंडिया में लॉन्च होने वाला है। खुद कंपनी ने यह जानकारी दी है। फ्लिपकार्ट ने भी नए ओपो लॉन्‍च को टीज किया है, जो देश में कंपनी का लेटेस्‍ट K सीरीज स्‍मार्टफोन होगा। ओपो ने पिछले साल चीन में K9 5G और K9 Pro 5G स्‍मार्टफोन पेश किए थे। उम्‍मीद है कि Oppo K10 स्‍मार्टफोन में Oppo K9 5G स्‍मार्टफोन के मुकाबले कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे। रेगुलर Oppo K9 5G स्‍मार्टफोन 90Hz डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हुआ था, जबकि Oppo K9 Pro 5G ने 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ शुरुआत की थी। 

ओपो इंडिया के ऑफ‍िशियल ट्विटर अकाउंट से सोमवार को Oppo K10 स्‍मार्टफोन के लॉन्‍च की जानकारी दी गई। 
Advertisement
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर बनाए गए डेडिकेटेड पेज का लिंक भी दिया गया। उम्‍मीद है कि 16 मार्च को इस वेबपेज पर फोन की डिटेल्‍स बताई जाएंगी। हालांकि टीजर में यह नहीं बताया गया है कि इस सप्ताह के आखिर में इंडिया में कौन सा ओपो फोन लॉन्च हो रहा है, लेकिन कंपनी ने Gadgets 360 को कन्‍फर्म किया है कि यह Oppo K10 स्‍मार्टफोन होगा।
Oppo K10 की इंडिया लॉन्च डेट का खुलासा होना अभी बाकी है। हालांकि ओपो चीन में इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8000 सीरीज के साथ टीज कर रहा है, जिसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
 

Oppo K10 के इंडिया में अनुमानित प्राइस 

91Mobiles ने एक टिप्‍सटर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इंडिया में Oppo K10 की कीमत 20 हजार रुपये की रेंज में होगी। पिछले साल मई में Oppo K9 5G स्‍मार्टफोन को 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 1,899 (लगभग 22,800 रुपये) और 8GB + 256GB मॉडल के लिए CNY 2,199 (लगभग 26,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

वहीं, Oppo K9 Pro 5G की शुरुआत सितंबर में 8GB रैम + 128GB ऑप्‍शन के लिए CNY 2,199 (लगभग 26,500 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 2,699 (लगभग 32,500 रुपये) में हुई थी।
 

Oppo K10 के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Oppo K10 स्‍मार्टफोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8000 सीरीज प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। नई सीरीज में डाइमेंसिटी 8000 और डाइमेंसिटी 8100 मॉडल शामिल हैं। ये 168Hz तक डिस्प्ले को सपोर्ट करते हैं। ये प्रोसेसर HDR10+ सपोर्ट के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 200 मेगापिक्सल कैमरों को भी सपोर्ट करते हैं। 
Advertisement

यह फोन पिछले साल पेश किए गए Oppo K9 5G सीरीज का बेहतर अपग्रेड भी हो सकता है। Oppo K9 5G में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया था। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर से लैस था। वहीं Oppo K9 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का फुल-एचडी + डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज शामिल हैं। दोनों फोन्‍स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.