मात्र 249 रुपये में मिलेगा यह फोन, लेकिन...

कंपनी का दावा है कि यह फोन 4 घंटे का टॉकटाइम देता है और 24 घंटे स्टैंडबाय में रहने की क्षमता रखता है। कंपनी ने एक बयान में यह भी कहा है कि आईकॉल के71 भारत के टियर 3 और टियर 4 शहरों में रहने वाले यूजर को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2018 18:02 IST
ख़ास बातें
  • शॉपक्लूज ने 249 रुपये का iKall K71 हैंडसेट लॉन्च किया है
  • फोन 4 घंटे का टॉकटाइम देता है और 24 घंटे स्टैंडबाय में रह सकता है
  • फोन आपके हाथ में आते-आते 348 रुपये का हो जाएगा
ऐसा लगता है कि मोबाइल कंपनियों में 'सबसे सस्ता' फोन देने की होड़ मच गई है। वीवा वी1 के बाद अब 'कॉल/मैसेज' तक सीमित रहने वाले भारतीय मोबाइल यूज़र को टारगेट करते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज ने 249 रुपये का iKall K71 हैंडसेट लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि हैंडसेट की यह कीमत सीमित समय के लिए है। फीचर की बात करें तो आईकॉल के71 एक सिंगल सिम वाला फोन है, जिसमें 800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 1.4 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले और एफएम रेडियो, टॉर्च जैसे अन्य फीचर शामिल हैं।   

कंपनी का दावा है कि यह फोन 4 घंटे का टॉकटाइम देता है और 24 घंटे स्टैंडबाय में रहने की क्षमता रखता है। कंपनी ने एक बयान में यह भी कहा है कि आईकॉल के71 भारत के टियर 3 और टियर 4 शहरों में रहने वाले यूजर को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

हाल में शॉपक्लूज पर ही मोबाइल स्टार्टअप वीवा ने 'सबसे सस्ते फोन'  के नाम से Viva V1 लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 349 रुपये है। इस प्राइस रेंज की बात करें तो भारतीय बाजार में आपको कुछ अन्य फोन भी मिल जाएंगे। इस फोन के बारे में दावा किया गया था कि यह भारत का सबसे सस्ता फोन है लेकिन आईकॉल के71 के आ जाने के बाद एक नया रिकॉर्ड बनता दिख रहा है।

गौर करने वाली बात है कि शॉपक्लूज की साइट पर इस फोन की कीमत 315 रुपये है। जब आप इसमें FLAT66 नाम का कूपन कोड डालते हैं और प्रीपेड बुकिंग का विकल्प चुनते हैं, तब जाकर कीमत 249 रुपये हो जाती है। लेकिन आपको इस फोन के लिए 99 रुपये शिपिंग चार्ज भी देने होंगे। कुल मिलाकर यह फोन आपके हाथ में आते-आते 348 रुपये का हो जाएगा।

यह फोन सिंगल सिम और 2जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। 800 एमएएच बैटरी क्षमता वाले इस फोन के लिए 1 साल की वारंटी भी दे रही है। फोन रेड, येलो, ब्लू और डार्क ब्लू के रंगों में उपलब्ध है। इतनी कम कीमत में फोन लाने के पीछे जाहिर तौर पर कंपनी की नज़र उन ग्राहकों पर है, जिन्हें फोन सिर्फ कॉल/मैसेज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए चाहिए। आपको बता दें कि शॉपक्लूज भारत की लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइटों में से एक है, जिसकी शुरुआत साल 2011 में हुई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iKall, iKall K71, iKall K71 price, K71 Phone, iKall K71 Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च
  2. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
#ताज़ा ख़बरें
  1. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  2. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. IPL 2026 Live Streaming: SRH vs LSG, और RCB vs CSK का घमासान आज, यहां देखें फ्री!
  4. Moto Razr Fold Pre Order: 16GB रैम, 6000mAh बैटरी वाले Moto Razr Fold के प्री-ऑर्डर 11 अप्रैल से! जानें सबकुछ
  5. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  7. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  8. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  9. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  10. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.