आईबॉल के नए स्मार्टफोन में है पांच इंच डिस्प्ले, कीमत 4,100 रुपये से कम

आईबॉल के नए स्मार्टफोन में है पांच इंच डिस्प्ले, कीमत 4,100 रुपये से कम
विज्ञापन
आईबॉल ने एंडी-सीरीज का अपना नया स्मार्टफोन एंडी 5एन डूड लॉन्च कर दिया है। 4,099 रुपये की कीमत वाला आईबॉल एंडी 5एन डूड कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फिलहाल स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

एंडी 5एन डूड स्मार्टफोन एक डु्अल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलता है। फोन में (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196 पीपीआई है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। ग्राफिक्स के लिए माली 400 जीपीयू है।

आईबॉल के इस नए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का वीजीए फ्रंट कैमरा है। फोन की स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

कनेक्टिवटी के लिए एंडी 5एन डूड में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और ए-जीपीएस जैसे फीचर हैं। 2000 एमएएच बैटरी के साथ आने वाला यह हैंडसेट गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

पिछले महीने ही आईबॉल ने एंडी ब्लिकं 4जी स्मार्टफोन पेश किया था जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपये है। फोन दोनों सिम कार्ड पर 4जी सपोर्ट करता है। आईबॉल एंडी ब्लिंक 4जी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसके दोनों सिम स्लॉट 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए  (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम मौजूद रहेगा। फोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्स का। दोनों ही कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद हैं।

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 4जी के अलावा आईबॉल एंडी ब्लिंक 4जी में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »