Huawei Mate X को सितंबर में किया जा सकता है लॉन्च

Huawei Mate X को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा, आइए Huawei Mate X के बारे में सामने आई जानकारी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जून 2019 20:13 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate X को जून में होना था लॉन्च
  • हुवावे मेट एक्स से अब सितंबर में उठ सकता है पर्दा
  • क्वालिटी टेस्टिंग के लिए लॉन्च को स्थगित करना पड़ा था

Huawei Mate X को सितंबर में किया जा सकता है लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X को जून में लॉन्च होना था। लेकिन अब Huawei ने कंफर्म किया है कि Huawei Mate X को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि हुवावे मेट एक्स को सबसे पहले इस साल फरवरी में दुनिया के सामने पेश किया गया था। आइए Huawei Mate X के बारे में सामने आई जानकारी के बारे में जानते हैं।

हुवावे के पश्चिमी यूरोपियन रीज़न के प्रेसिडेंट Vincent Pang ने शुक्रवार को TechRadar को बताया कि कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में अपनी डिवाइस की P-OLED स्क्रीन को बेहतर बनाने के लिए काम किया है ताकि जो समस्या Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ आई वह कंपनी के स्मार्टफोन के साथ ना आए। रिपोर्ट से इस बात का भी पता चला है कि Huawei Mate X को सितंबर में लॉन्च किया जाना है।
Advertisement

कंपनी ने कहा कि वह डिलीवरी को लेकर भी सतर्कता बरतेगी। याद करा दें कि फोल्डोबल डिस्प्ले में समस्या की वज़ह से अप्रैल में Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold का लॉन्च संभव नहीं हो पाया था। एक्सटेंसिव टेस्ट के बाद Mate X ने चीनी 3सी सर्टिफिकेशन मार्क को भी पास कर लिया है। यह अनिवार्य प्रोडक्ट सर्टिफिकेशन सिस्टम है जिसका उद्देश्य यूज़र की सिक्योरिटी को सुरक्षित करना है।

यह नए पावर अडैप्टर और चार्जर HW-200200CP1 के साथ आ सकता है जिसका अधिकतम आउटपुट 65 वॉट हो सकता है। अनफोल्ड होने पर स्मार्टफोन 8 इंच तो वहीं Galaxy Fold का डिस्प्ले 7.3 इंच है और फोल्ड होने पर यह क्रमश: 6.6 इंच और 4.6 इंच है। 8 जीबी रैम डिवाइस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर है। फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 980

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.