• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Y9s जल्द हो सकता है लॉन्च, पॉप अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरे होंगे इसमें

Huawei Y9s जल्द हो सकता है लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरे होंगे इसमें

Huawei Y9s को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके स्पेसिफिकेशन हॉनर 9एक्स के ग्लोबल वेरिएंट से मेल खाएंगे।

Huawei Y9s जल्द हो सकता है लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और तीन रियर कैमरे होंगे इसमें
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9एस को पाकिस्तान में जल्द ही करीब 15,900 रुपये में लाया जाएगा
  • हुवावे वाई9एस में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • स्मार्टफोन कम से कम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा
विज्ञापन
Huawei Y9s को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। नए स्मार्टफोन को मार्केट में बीते साल अक्टूबर में पेश किए गए हुवावे वाई9 (2019) के अपग्रेड के तौर पर उतारा जाएगा। जानकारी मिली है कि हुवावे वाई9एस के स्पेसिफिकेशन इस साल जुलाई महीने में चीन में लॉन्च किए गए हॉनर 9एक्स से मेल खाते हैं। दावा किया गया है कि हुवावे ब्रांड का यह फोन तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा हुवावे वाई9एस ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा और यूज़र्स को फुल-स्क्रीन अनुभव मिलेगा।

Zyad Atef नाम के एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि हुवावे वाई9एस को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके स्पेसिफिकेशन हॉनर 9एक्स के ग्लोबल वेरिएंट से मेल खाएंगे। इसके अलावा टिप्सटर ने नए फोन के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) को साझा किया है जो हुवावे 9एस के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा भी करता है।
 

Huawei Y9s specifications (rumoured)

हुवावे वाई9एस स्मार्टफोन 6.59 इंच के अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले और तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। टीज़र के मुताबिक, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी होगा। स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरा फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा यह स्मार्टफोन कम से कम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

Huawei अपने इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा देगी। इसके अलावा फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इस फीचर की झलक हमें हॉनर 9एक्स में भी मिल चुकी है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे वाई9एस को पाकिस्तान में जल्द ही करीब 15,900 रुपये में लाया जाएगा। फिलहाल, इसे भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Huawei ने जुलाई में चीनी मार्केट में हॉनर 9एक्स और हॉनर 9एक्स प्रो को उतारा था। यह हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। हुवावे के दोनों फोन तीन रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei Y9s price, Huawei Y9s specifications, Huawei Y9s, Huawei
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »