Huawei Y9 Prime 2019 भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Huawei Y9 Prime को भारतीय मार्केट में 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसका मात्र 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 18:13 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है
  • किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं हुवावे वाई9 प्राइम 2019 में
  • Huawei Y9 Prime 2019 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Huawei Y9 Prime Price: हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की कीमत 15,990 रुपये

Huawei Y9 Prime 2019 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन की बिक्री 7 अगस्त से शुरू होगी। हुवावे की वाई सीरीज का यह स्मार्टफोन Oppo K3 और Realme X जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा। हुवावे वाई9 प्राइम 2019 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है। इसके बारे में 15 किलोग्राम के प्रेशर को झेलने का दावा है। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। आइए अब आपको हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की भारत में कीमत, ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को भारतीय मार्केट में 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसका मात्र 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है। यह हैंडसेट एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement

अमेज़न इंडिया पर हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की बिक्री 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। इस दौरान सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर्स हैंडसेट को खरीद पाएंगे। आम ग्राहकों के लिए यह 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Huawei Y9 Prime 2019 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है



लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न पर 500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के अलावा 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की बिक्री ऑफलाइन मार्केट में भी होगी। हुवावे का कहना है कि ग्राहक क्रोमा, पूर्विका और अन्य नामी रिटेल स्टोर में हैंडसेट की प्री-बुकिंग 5 अगस्त से करा सकेंगे। प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को हुवावे स्पोर्ट्स बीटी हेडफोन और 15,600 एमएएच का पावरबैंक मुफ्त दिया जाएगा।

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 को ग्लोबल मार्केट में मई महीने में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मॉडल में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।
Advertisement
 

Huawei Y9 Prime 2019 specifications, features

हुवावे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9 प्राइम 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।
Advertisement

इसके अलावा हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है- 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 163.5x77.3x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 196.8 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.