Huawei Y9 (2019) लॉन्च हुआ भारत में, इसमें हैं चार कैमरे

Huawei ने आज भारत में Huawei Y9 (2019) को लॉन्च कर दिया है। आइए आपको इस हैंडसेट की खूबियां और दाम के बारे में बताते हैं।

Huawei Y9 (2019) लॉन्च हुआ भारत में, इसमें हैं चार कैमरे

Huawei Y9 (2019) लॉन्च हुआ भारत में, इसमें हैं चार कैमरे

ख़ास बातें
  • Amazon.in पर बेचा जाएगा Huawei Y9 (2019)
  • 15,990 रुपये है हुवावे वाई9 (2019) की कीमत
  • हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है Huawei Y9 (2019)
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) को लॉन्च कर दिया है। Huawei Y9 (2018) का ही अपग्रेड वर्जन है हुवावे वाई9 (2019)। स्मार्टफोन में चार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सपोर्ट वाले कैमरा सेंसर मौजूद हैं। Huawei Y9 (2019) 3डी आर्क डिजाइन के साथ आता है जिसे नेनोस्ट्राइप तकनीक से बनाया गया है। इसी के साथ फोन में जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल हुआ है जो जीपीयू की क्षमता को दो गुना तक और जीपीयू परफॉर्मेंस को 1.3 गुना तक बढ़ाने में मदद करती है। Huawei Y9 (2019) की अहम खासियतों की बातें करें तो इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले, दो रियर और दो फ्रंट कैमरे, हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Huawei Y9 (2019) की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में हुवावे वाई9 (2019) की कीमत 15,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Huawei ब्रांड का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon.in पर 15 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और सैफायर ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा। Huawei Y9 (2019) के साथ Boat Rockerz Sports ब्लूटूथ हेडफोन दिए जा रहे हैं जिसकी कीमत 2,990 रुपये है। लेकिन आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रमोशनल ऑफर केवल सीमित समय के लिए है।
 
huawei

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुवावे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डुअल-सिम (नैनो) वाला Huawei Y9 (2019) ईएमयूआई 8.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर भी डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है, 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आते हैं।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 65 घंटे का म्यूजिक और 9 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.4x77.1x8.05 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »